Tonbo Imaging India IPO: 15 अक्टूबर को ओपनिंग, ₹852 करोड़ जुटाने की तैयारी; ग्रे मार्केट में अभी से 66% भागा शेयर

Tonbo Imaging India IPO: कंपनी के प्रमोटर अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार, सेसिलिया डिसूजा, विनिमय एडवाइजरी LLP हैं। IPO के लिए JM फाइनेंशियल लिमिटेड और IIFL कैपिटल सर्विसेज, बुक रनिंग लीड मैनेजर है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 1:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Tonbo Imaging India के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है।

टोनबो इमेजिंग इंडिया अपना ₹852.18 करोड़ का पब्लिक इश्यू लॉन्च करने वाली है। यह 15 अक्टूबर को खुल रहा है। प्राइस बैंड ₹665-₹700 प्रति शेयर है। लॉट साइज 21 शेयर है। IPO में 1.22 करोड़ शेयरों का केवल ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। नए शेयर जारी नहीं होंगे, लिहाजा कंपनी को कोई कमाई नहीं होगी। OFS में कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशकों की ओर से शेयरों को बिक्री के लिए रखा जाएगा। कंपनी एक ग्लोबल डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) है। यह डिफेंस और सिक्योरिटी के कामों के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रो-ऑप्टिक, इन्फ्रारेड (EO/IR), एंबेडेड विजन, कम्युनिकेशन, गाइडेंस और सर्विलांस सिस्टम्स की डिजाइन, डेवलपिंग और मैन्युफैक्चरिंग देखती है।

टोनबो इमेजिंग इंडिया बैटलफील्ड सॉल्यूशंस की एक बड़ी रेंज की पेशकश करती है, जिसमें थर्मल इमेजिंग सिस्टम्स, वेपन साइट्स, मिसाइल सीकर्स, फायर कंट्रोल सिस्टम्स, मिसाइल गाइडेंस सिस्टम्स, टारगेटिंग सिस्टम्स और हैंडहेल्ड थर्मल इमेजिंग डिवाइसेज शामिल हैं। कंपनी के प्रमोटर अरविंद कोंडांगी लक्ष्मीकुमार, अंकित कुमार, सेसिलिया डिसूजा, विनिमय एडवाइजरी LLP हैं।

IPO 19 अक्टूबर को बंद होगा। इसके बाद अलॉटमेंट 21 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। 20 अक्टूबर को शेयर बाजारों में दशहरा की छुट्टी है। टोनबो इमेजिंग इंडिया के शेयर NSE और BSE पर 23 अक्टूबर को लिस्ट होने की उम्मीद है। इश्यू में एंकर निवेशक 14 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे।


IPO में कितना हिस्सा रिजर्व

Tonbo Imaging India IPO के लिए JM फाइनेंशियल लिमिटेड और IIFL कैपिटल सर्विसेज, बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार Kfin Technologies है। इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है। investorgain.com के मुताबिक, ग्रे मार्केट में अभी से कंपनी का शेयर 65.71 प्रतिशत के शानदार प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां​ किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

HD Fire Protect IPO: एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए ₹213 करोड़, 13 अक्टूबर से ओपनिंग; ग्रे मार्केट में उड़ान भर रहा है शेयर

Tonbo Imaging India की वित्तीय सेहत

टोनबो इमेजिंग इंडिया का अप्रैल-जून 2026 ​तिमाही में रेवेन्यू ₹37.32 करोड़ रहा। इस बीच कंपनी ने ₹17.74 करोड़ का शुद्ध घाटा देखा। उधारी ₹129.72 करोड़ की थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 22 प्रतिशत घटकर ₹369.94 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 30 प्रतिशत कम होकर ₹50.88 करोड़ रहा।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।