Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में निवेश से पहले ये 6 सबसे जरूरी बातें जान लीजिए

Jio Platforms IPO: शेयरों की लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी, जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 7:12 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी आईपीओ से आए पैसे के बड़े हिस्से का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ जल्द आ रहा है। इनवेस्टर्स काफी समय से इस आईपीओ का इंतजार कर रहे हैं। रिलायंस जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। यह रिलायंस समूह की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा है। जियो प्लेफॉर्म्स का आईपीओ देश का सबसे बड़ा आईपीओ होगा।

आईपीओ में कंपनी 27 करोड़ तक नए शेयर इश्यू करेगी

जियो प्लेटफॉर्म्स के डीआरएचपी के मुताबिक, कंपनी आईपीओ में 27 करोड़ तक नए शेयर जारी रहेगी। प्रत्येक शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। इस आईपीओ में ऑफर फॉर सेल (OFS) नहीं होगा। इसका मतलब है कि पुराने इनवेस्टर्स अपने शेयर इस आईपीओ में नहीं बेचेंगे। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट होंगे।

यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा


ब्लूमबर्ग के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 30,200 करोड़ रुपये का हो सकता है। इस तरह यह देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ होगा। अभी सबसे बड़ा आईपीओ पेश करने के रिकॉर्ड ऑटो कंपनी ह्यूंडई मोटर इंडिया के नाम है। इसने 2024 में 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। NSE ने पिछले महीने 22,562 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था।

10 लाख करोड़ एम-कैप वाली क्लब में होगी शामिल

शेयरों की लिस्टिंग के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स उन कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी, जिनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक शामिल हैं। रिलांयस इंडस्ट्रीज देश की सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैपिटलाइजेशन 15,68,421 करोड़ रुपये है।

21 अक्तूबर को निवेश के लिए खुल सकता है आईपीओ

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के 21 अक्टूबर को खुलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी कंपनी ने इस बारे में औपचारिक ऐलान नहीं किया है। यह इश्यू तीन दिन के लिए खुला रहेगा। इस महीने के आखिरी हफ्तों में शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएंगे। यह आईपीओ ऐसे वक्त आ रहा है, जब शेयर बाजारों पर बिकवाली का दबाव दिख रहा है।

आईपीओ से मिले पैसे का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए होगा

कंपनी आईपीओ से आए पैसे के बड़े हिस्से का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए करेगी। जियो प्लेटफॉर्म्स पर FY26 में 70,781 करोड़ रुपये का कर्ज था। कर्ज का बोझ घटने से कंपनी की बैलेंशशीट मजबूत होगी। जियो प्लेटफॉर्म्स मोबाइल एंड फिक्स्ड ब्रॉडबैंड, एंटरटेनमेंट, क्लाउड कंप्यूटिंग, क्लाउड गेमिंग, स्टोरेज, स्मार्ट होम सॉल्यूशंस और आर्टफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित प्रोडक्ट्स में मौजूद है।

यह भी पढ़ें: Tonbo Imaging India IPO: 15 अक्टूबर को ओपनिंग, ₹852 करोड़ जुटाने की तैयारी; ग्रे मार्केट में अभी से 66% भागा शेयर

रिलायंस जियो के कस्टमर्स की संख्या 53 करोड़ के पार 

जियो प्लेटफॉर्म्स की सब्सिडियरी जियो के इस साल जून के अंत में 53.33 करोड़ कस्टमर्स थे। इसमें 28.5 करोड़ 5जी यूजर्स शामिल हैं। कंपनी के फिक्स्ड ब्रॉडबैंड कनेक्शंस की संख्या 2.86 करोड़ थी। कंपनी का औसत रेवेन्यू प्रति यूजर (ARPU) जून तिमाही में बढ़कर 215.6 रुपये पहुंच गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 13 अक्टूबर को 0.67 फीसदी चढ़कर 1,166.70 रुपये पर बंद हुआ।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट के पास है, जिसकी रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।