फर्स्टक्राई (Firstcry) ने आईपीओ की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी 2022 में आईपीओ (IPO) पेश करेगी। यह कंपनी 2020 में इंडिया की यूनिकॉर्न (Unicorn) लिस्ट में शामिल हुई थी। इस कंपनी में सॉफ्टबैंक ने बड़ा निवेश किया है। प्रेमजी इनवेस्ट, TPG, क्रिसकैपिटल सहित कुछ और इनवेस्टर ने इस कंपनी में पैसे लगाए हैं। यह किड्स और बेबी प्रोडक्ट्स बेचती है।
