Five Star IPO Allotment Status: एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस (Five Star Business Finance) अपने शेयरों को अलॉटमेंट आज यानी गुरुवार 17 नवंबर की शाम में कर सकती है। फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस का 1960 करोड़ रुपये का आईपीओ 9-11 नवंबर के बीच खुला था। हालांकि यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका था और इसे निवेशकों से सिर्फ 70% सब्सक्रिप्शन ही मिला था। जिन निवेशकों ने फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के IPO के लिए बोली लगाया है, वे अपने अलॉटमेंट स्टेटस को ऑनलाइन घर बैठे चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) या IPO के रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाना होगा, जहां वे बस 3 स्टेप्स में अपने शेयर अलॉटमेंट स्टेटस की जांच कर सकते हैं।
BSE की वेबसाइट पर ऐसे देखें अलॉटमेंट स्टेटस
रजिस्ट्रार की वेबसाइट से स्टेटस ऐसे करें चेक
बाजार जानकारों के मुताबिक, अलॉटमेंट से पहले फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के शेयर गुरुवार को ग्रे मार्केट में अपने 474 रुपये के इश्यू प्राइस से 1-2% के कम भाव पर कारोबार कर रहे थे
फाइव स्टार बिजनेस फाइनेंस के IPO के लिए 450-474 रुपये का प्राइस बैंड और 31 शेयरों का लॉट साइज फिक्स किया गया था। क्यूआईबी का कोटा 1.77 गुना, एनआईआई का 0.61 गुना और रिटेल कोटा 0.11 गुना सब्सक्राइब हुआ। ओवरऑल यह इश्यू 0.70 गुना ओवरसब्सक्राइब हुआ है।
Five Star Business Finance के बारे में
1984 में शुरू हुई यह कंपनी कारोबारी लोन देती है। जून 2022 तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में इसकी 311 शाखाएं हैं। वित्त वर्ष 2021-22 में इसकी टोटल इनकम सालाना आधार पर 19.49 फीसदी बढ़कर 1,256.16 करोड़ रुपये रही। वहीं इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 358.99 करोड़ रुपये से बढ़कर 453.54 करोड़ रुपये हो गया।