Flair Writing IPO: आखिरी दिन अभी तक 19.76 गुना सब्सक्राइब, किस कैटेगरी के निवेशक जमकर लगा रहे पैसे

वर्तमान में, प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप एंटिटी के पास फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज की 100% हिस्सेदारी है। ऑफर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर 5 दिसंबर को होने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 24, 2023 पर 2:19 PM
IPO से पहले फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज ने 21 नवंबर को एंकर निवेशकों से 177.9 करोड़ रुपये जुटाए थे।

पेन बनाने वाली कंपनी फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज (Flair Writing Industries) के IPO को 24 नवंबर को बोली के आखिरी दिन दोपहर 2 बजे तक 19.76 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.47 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 27.28 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 28.60 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह पब्लिक इश्यू 22 नवंबर को खुला था।

IPO से पहले फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज ने 21 नवंबर को एंकर निवेशकों से 177.9 करोड़ रुपये जुटाए थे। एंकर बुक में भाग लेने वाले निवेशकों में Theleme India Master Fund, Natixis International Funds, Troo Capital, Winro Commerical, SBI Mutual Fund, HDFC Mutual Fund, Kotak Mahindra Trustee, Aditya Birla Sun Life Trustee, Tata Mutual Fund, Mirae Asset Mutual Fund, ICICI Prudential Life Insurance Company और Carnelian Structure Shift Fund के नाम प्रमुख हैं।

कितना है प्राइस बैंड और साइज


फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज के IPO के लिए 288-304 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी का इरादा इस इश्यू के जरिए 593 करोड़ रुपये जुटाने का है। IPO के तहत 292 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप एंटिटी की ओर से 301 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री के लिए ऑफर फॉर सेल (OFS) है। वर्तमान में, प्रमोटर्स और प्रमोटर ग्रुप एंटिटी के पास कंपनी की 100% हिस्सेदारी है। ऑफर का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए, 35 प्रतिशत हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है।

New India Assurance के शेयर में जबर्दस्त बूम, एक झटके में 19% तक चढ़ा; हिट किया 52 वीक का हाई

लॉट साइज और लिस्टिंग डेट

मिनिमम लॉट साइज 49 इक्विटी शेयरों का है। इश्यू के लिए नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड और एक्सिस कैपिटल लिमिटेड, बुक-रनिंग लीड मैनेजर हैं। वहीं रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड है। आईपीओ के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 30 नवंबर तक हो सकता है। शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों पर 5 दिसंबर को होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।