Get App

Fractal Analytics IPO: ₹2834 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, ग्रे मार्केट में चमक रहा शेयर

Fractal Analytics IPO: सिटीबैंक, फ्रेंकलिन टेंपलटन, नेस्ले और फिलिप्स जैसे दिग्गज क्लाइंट्स को सर्विसेज देने वाली फ्रैक्टल एनालिटिक्स का आईपीओ आने वाला है। जिसका प्राइस बैंड भी फिक्स हो चुका है। आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। चेक करें कंपनी की कारोबारी डिटेल्स और ग्रे मार्केट में क्या स्थिति है?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 11:23 AM
Fractal Analytics IPO: ₹2834 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, ग्रे मार्केट में चमक रहा शेयर
Fractal Analytics IPO: फ्रैक्टल एनालिटिक्स का ₹2,834 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 फरवरी के बीच खुला रहेगा।

Fractal Analytics IPO: एंटरप्राइज एआई और एनालिटिक्स कंपनी फ्रैक्टल एनालिटिक्स आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इस आईपीओ के लिए प्राइस बैंड फिक्स हो चुका है। ₹2,834 करोड़ के इस आईपीओ के तहत ₹857-₹900 के प्राइस बैंड में पैसे लगा सकेंगे। सब्सक्रिप्शन के लिए यह इश्यू अगले हफ्ते 9 फरवरी को खुलेगा। ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर ₹183 यानी 20.33% की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल के आधार पर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी होंगे और साथ ही साथ ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी शेयरों की बिक्री होगी। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी।

Fractal Analytics IPO की डिटेल्स

फ्रैक्टल एनालिटिक्स का ₹2,834 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 फरवरी के बीच खुला रहेगा। इसके आईपीओ में ₹857-₹900 के प्राइस बैंड और 16 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे। इश्यू का 75% हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 10% खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। आईपीओ के तहत शेयरों का अलॉटमेंट 12 फरवरी को फाइनल होगा। फिर BSE और NSE पर 16 फरवरी को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार एमयूएफजी इनटाइम है।

इस आईपीओ के तहत ₹1,023 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे। इसके अलावा ₹1 की फेस वैल्यू वाले 2,01,15,555 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹264.90 करोड़ सब्सिडरी फ्रैक्टल यूएसए का कर्ज हल्का करने के लिए इसमें निवेश, ₹57.10 करोड़ लैपटॉप की खरीदारी, ₹121.10 नए ऑफिस के सेटअप, ₹355.10 करोड़ आरएंडडी और मार्केटि्ंग और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें