Fractal Analytics IPO: दिग्गज AI कंपनी का आज से खुल गया इश्यू, लेटेस्ट GMP के साथ जानिए पूरी डिटेल्स

Fractal Analytics IPO: आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 1,248.26 करोड़ रुपये जुटाकर अपनी मजबूती दिखाई है। इसमें 52 बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया, जिनमें SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल, मोतीलाल ओसवाल और UTI म्यूचुअल फंड जैसे घरेलू दिग्गज नाम शामिल हैं

अपडेटेड Feb 09, 2026 पर 1:32 PM
Story continues below Advertisement
फ्रैक्टल एनालिटिक्स के आईपीओ का प्राइस बैंड 857-900 रुपये प्रति शेयर है

Fractal Analytics IPO: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी Fractal Analytics का आईपीओ आज, 9 फरवरी से निवेशकों के लिए खुल गया है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 2,833.90 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। हालांकि, पहले दिन बाजार की शुरुआत काफी धीमी रही और दोपहर तक यह केवल 6% ही सब्सक्राइब हो पाया है। वैसे निवेशकों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इसके ग्रे मार्केट प्रीमियम को लेकर है। आइए आपको बताते हैं लेटेस्ट GMP के साथ इस आईपीओ की पूरी डिटेल्स।

IPO की पूरी डिटेल्स

फ्रैक्टल एनालिटिक्स ने अपने आईपीओ के लिए 857-900 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशक 11 फरवरी तक इसमें बोली लगा सकते हैं। कंपनी 1,023.50 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है, जबकि 1,810.40 करोड़ रुपये के शेयर 'ऑफर फॉर सेल' (OFS) के जरिए बेचे जा रहे हैं। शेयरों का अलॉटमेंट 12 फरवरी को होने की उम्मीद है और शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 16 फरवरी को प्रस्तावित है।


दिग्गज एंकर निवेशकों का मिला साथ

आईपीओ खुलने से ठीक पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों के जरिए 1,248.26 करोड़ रुपये जुटाकर अपनी मजबूती दिखाई है। इसमें 52 बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया, जिनमें SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल, मोतीलाल ओसवाल और UTI म्यूचुअल फंड जैसे घरेलू दिग्गज नाम शामिल हैं। एंकर बुक में इन बड़े संस्थानों की भागीदारी दर्शाती है कि लॉन्ग-टर्म निवेशकों को कंपनी के बिजनेस मॉडल और भविष्य पर भरोसा है।

अब कंपनी के बारे में जानिए

साल 2000 में शुरू हुई यह कंपनी आज ग्लोबल स्तर पर 'एंटरप्राइज एआई' के क्षेत्र में बड़ा नाम है। इसके दो मुख्य भाग Fractal.ai और Fractal Alpha है। Fractal.ai अपने 'Cogentiq' प्लेटफॉर्म के जरिए एआई सोल्यूशंस प्रोवाइड करता है, वहीं Fractal Alpha स्वतंत्र एआई बिजनेस को बढ़ाने का काम करता है। हालांकि इस आईपीओ के पहले दिन की शुरुआत धीमी है, लेकिन एआई सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए आने वाले दो दिनों में बड़े निवेशकों की बोलियों पर बाजार की नजर रहेगी।

कैसी है Fractal Analytics की वित्तीय सेहत?

कंपनी के हालिया वित्तीय नतीजे काफी उत्साहजनक रहे है। वित्त वर्ष 2024 में जहां कंपनी को 54.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था, वहीं वित्त वर्ष 2025 में इसने शानदार वापसी करते हुए 220.6 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा (PAT) दर्ज किया है। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 4.4% से बढ़कर 14.4% हो गया है। कंपनी इस आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपनी अमेरिकी सहायक कंपनी (Fractal USA) का कर्ज चुकाने और अपनी बैलेंस शीट को मजबूत करने में करेगी।

GMP से क्या मिल रहे संकेत?

ग्रे मार्केट में फ्रैक्टल एनालिटिक्स के शेयरों को लेकर उत्साह काफी कम नजर आ रहा है। पिछले हफ्ते इसका GMP 11% के आसपास ट्रेड कर रहा था, वह आज आईपीओ खुलने के साथ ही गिरकर लगभग 0 के करीब पहुंच गया है। जानकारों के मुताबिक, किसी आईपीओ का जीएमपी जब इतना नीचे गिरता है, तो यह अक्सर लिस्टिंग के दिन मामूली बढ़त या सपाट शुरुआत का संकेत देता है। फिलहाल जीएमपी का यह सुस्त स्थिति रिटेल निवेशकों के बीच 'वेट एंड वॉच' की स्थिति पैदा कर रहा है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।