Fractal Industries IPO Allotment: गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन सेक्टर की कंपनी Fractal Industries के IPO के अलॉटमेंट का इंतजार खत्म होने वाला है। कंपनी के शेयरों का आवंटन आज यानी गुरुवार, 19 फरवरी को फाइनल होने की उम्मीद है। ₹49 करोड़ जुटाने के लक्ष्य के साथ आए इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और यह कुल 5.13 गुना सब्सक्राइब हुआ।
BSE के आंकड़ों के अनुसार, इस आईपीओ में निवेशकों ने बढ़-चढ़कर बोली लगाई है:
संस्थागत निवेशक(QIB): 5.95 गुना
गैर-संस्थागत निवेशक(NII): 6.12 गुना
रिटेल निवेशक: व्यक्तिगत निवेशकों का हिस्सा 4.09 गुना सब्सक्राइब हुआ।
कुल मिलाकर 16.23 लाख शेयरों के मुकाबले 83.28 लाख शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, अलॉटमेंट के बाद उनके डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। Fractal Industries के IPO की लिस्टिंग सोमवार, 23 फरवरी को BSE SME पर होगी।
कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस?
रजिस्ट्रार KFin Technologies की वेबसाइट पर
कंपनी के बारे में खास बातें
Fractal Industries एक गार्मेंट मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है जो डिजाइनिंग से लेकर सप्लाई चेन तक का काम संभालती है। यह कंपनी Myntra, Ajio और Flipkart जैसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को एंड-टू-एंड वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशन भी प्रोवाइड करती है। IPO से जुटाए गए ₹49 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।