Fusion Micro Finance IPO : कम वैल्यूएशन और स्मार्ट बिजनेस लेकिन रिस्क भी भरपूर, क्या करना चाहिए सब्सक्राइब?

Fusion Micro Finance IPO: कई एनालिस्ट्स ने इश्यू के लिए ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है, हालांकि कुछ ने ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 12:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Fusion Micro Finance इश्यू के जरिये 1,106 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की तरफ से 1.36 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है

Fusion Micro Finance IPO : फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस का IPO आज यानी 2 नवंबर, 2022 से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है और 4 नवंबर को बंद हो जाएगा। एनालिस्ट्स ने इश्यू के लिए सुस्त प्रतिक्रिया दी दी है, हालांकि उन्हें कंपनी के बिजनेस में कुछ अच्छी बातें नजर आती हैं।

कंपनी पब्लिक ऑफर के जरिये 1,106 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की तरफ से 1.36 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

कई एनालिस्ट्स ने इश्यू के लिए ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है, हालांकि कुछ ने ‘सब्सक्राइब’ की सलाह दी है।


क्या कहते हैं ब्रोकरेज

एंजिल वन के पूर्वेश चौधरी ने कहा, “वित्त वर्ष 20 से वित्त वर्ष 22 के बीच टॉपलाइन में भले ही मजबूत ग्रोथ रही, लेकिन महामारी और एक्सपेंशन पर खर्च के चलते प्रॉफिट में गिरावट दर्ज की गई है। आगे क्रेडिट साइकिल में सुधार और वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही के मजबूत नतीजों जैसी पॉजिटिव बातों को देखते हुए हमें वैल्यूएशन उचित लगती है।” उन्होंने इश्यू पर ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है और कहा कि इनवेस्टर्स मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए इश्यू पर विचार कर सकते हैं।

Fusion Microfinance IPO : सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस का आईपीओ, जानिए 10 बड़ी बातें

Nirmal Bang ने इश्यू के लिए ‘सब्सक्राइब’ रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने कहा कि फ्यूजन टिकाऊ आधार पर 4 फीसदी रिटर्न ऑन एसेट्स (ROA) और 20 फीसदी रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) दे सकती है। हालांकि, अनचाही घटनाओं को ध्यान में रखना होगा।

निर्मल बंग के सीनियर एनालिस्ट जेहान भधा ने कहा, फ्यूजन की स्थिति काफी हद तक क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण जैसी बड़ी लिस्टेड माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की तरह है।

स्वास्तिका ने गिनाए जोखिम

‘सब्सक्राइब’ रेटिंग देने वाली स्वास्तिका इनवेस्टमार्ट ने अच्छी बातों के साथ कुछ रिस्क्स का भी उल्लेख किया है। ब्रोकरेज ने कहा, “कंपनी की कैपिटल के डायवर्सिफाइड और मान्यता प्राप्त सोर्सेज तक पहुंच है। उसका अच्छा फाइनेंशियल ट्रैक रिकॉर्ड है। हालांकि, मार्जिन में गिरावट दिख रही है। एनपीए में बढ़ोतरी भी एक चिंता है।”

Religare Broking ने स्टॉक के लिए ‘न्यूट्रल’ रेटिंग दी है।

डिस्क्लेमरः यहां दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।