Fusion Microfinance IPO : सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुलेगा फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस का आईपीओ, जानिए 10 बड़ी बातें

Fusion Microfinance IPO : कंपनी पब्लिक ऑफर के जरिये 1,106 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की तरफ से 1.36 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 8:50 AM
इस सप्ताह डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के बाद सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस दूसरा IPO होगा

Fusion Microfinance IPO : इस सप्ताह डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के बाद सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस दूसरा IPO होगा। ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिंकस के निवेश वाली माइक्रोफाइनेंस लेंडर Fusion Microfinance का IPO आज 2 नवंबर, 2022 को खुल रहा है। निवेशक इस इश्यू में शुक्रवार 4 नवंबर, 2022 तक दांव लगा सकते है।

इसमें 13,695,466 इक्विटी शेयरों की बिक्री की पेशकश (OFS) शामिल है। फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 350-368 रुपये तय किया गया है। कंपनी के शेयर मंगलवार, 15 नवंबर, 2022 को बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर लिस्ट हो सकते हैं। जानिए IPO से जुड़ी 10 अहम बातें...

आईपीओ की तारीख


IPO dates : IPO सब्सक्रिप्शन के लिए आज 2 नवंबर, 2022 को खुल हो रहा है। निवेशक इस इश्यू में शुक्रवार 4 नवंबर, 2022 तक दांव लगा सकते हैं।

Tech Mahindra के नतीजे अनुमान के मुताबिक, नोमुरा और सीएलएसए से जानें स्टॉक पर निवेश राय

प्राइस बैंड

Price band : फ्यूजन माइक्रोफाइनेंस के आईपीओ का प्राइस बैंड 350-368 रुपये तय किया गया है।

पब्लिक इश्यू साइज

Public issue size : कंपनी पब्लिक ऑफर के जरिये 1,106 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसमें 600 करोड़ रुपये के नए शेयर और प्रमोटर्स और इनवेस्टर्स की तरफ से 1.36 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है।

इसमें देवेश सचदेव करीब 6.5 लाख शेयर बेचेंगे, वहीं मिनी सचदेव करीब 1 लाख शेयर बेचेंगी। इसके अलावा हनी रोज इनवेस्टमेंट और क्रिएशन इनवेस्टमेंट फ्यूजन LLC की तरफ से 14-14 लाख शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे। ओकियोक्रेडिट इक्यूमेनिकल डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव सोसाइटी यूए करीब 66.1 लाख शेयर बेचेगी, जबकि करीब 35.4 लाख शेयरों को ग्लोबल इम्पैक्ट फंड्स SCA SiCAR की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

Multibagger: रॉकेट की तरह भागा इस टेक्सटाइल कंपनी का शेयर, 10 हफ्तों में 10 गुना बढ़ा दी निवेशकों की पूंजी

जुटाई रकम का इस्तेमाल

नए इश्यू मिली रकम को कंपनी अपने कैपिटल बेस को बढ़ाने में इस्तेमाल करेगी।

लॉट साइज

Lot size :  इनवेस्टर्स कम से कम 40 शेयरों और 40 के मल्टीपल में शेयरों के लिए बिड लगा सकते हैं। इस प्रकार, रिटेल इनवेस्टर्स को मिनिमम 14,720 रुपये प्रति लॉट का निवेश करना होगा। आधा ऑफर क्यूआईबी, 15 फीसदी नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और बाकी 35 फीसदी रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व है।

कंपनी प्रोफाइल

फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस को साल 2010 में शुरू किया गया था। यह देश के ग्रामीण इलाकों में बैंकिंग सेवाओं की पहुंच से दूर वाली महिलाओं को वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है। जून तिमाही के अंत में इसका ग्रॉस एसेट अंडर मैनेजमेंट करीब 73.89 अरब रुपये था, जो एक साल पहले की इसी अवधि से 59.6 फीसदी अधिक है।

फाइनेंशियल्स

जून तिमाही के अंत में इसकी नेट इंटरेस्ट इनकम 184.68 करोड़ रुपये रही, जो इसके एक साल पहले की इसी अवधि में 124.59 करोड़ रुपये थी। इसका नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 75.10 करोड़ रुपये रहा था, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 4.41 करोड़ रुपये था।

प्रमोटर्स और मैनेजमेंट

Fusion Micro Finance के प्रमोटर्स में देवेश सचदेव, क्रिएशन इनवेस्टमेंट फ्यूजन एलएलसी, क्रिएशन इनवेस्टमेंट्स फ्यूजन 2 एलएलसी और हनी रोज इनवेस्टमेंट शामिल हैं। कंपनी में इनकी शेयरहोल्डिंग 85.21 फीसदी है। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में 26 साल का अनुभव रखने वाले देवेश सचदेव कंपनी के एमडी और सीईओ हैं।

आईपीओ शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग डेट

कंपनी शेयर अलॉटमेंट 10 नवंबर तक कर देगी। 11 नवंबर तक इनवेस्टर्स का पैसा रिफंड कर दिया जाएगा और 14 नवंबर तक इलिजिबल इनवेस्टर्स के डीमैट में शेयर पहुंच जाएंगे। Fusion Micro Finance का 15 नंबर को बीएसई और एनएसई पर आगाज हो जाएगा।

इस आईपीओ के लिए ICICI सिक्योरिटीज, CLSA इंडिया, IIFL सिक्योरिटीज और JM फाइनेंशियल को लीड मैनेजर्स नियुक्त किया गया है।

जोखिम

Reliance Securities और ICICI Direct ने इश्यू से जुड़े कुछ जोखिमों के बारे में बताया है...

- एनपीए बढ़ने से बिजनेस और अर्निंग्स पर असर पड़ सकता है।

- कैश में भारी कलेक्शन और डिस्बर्शमेंट से कंपनी के ऑपरेशनल रिस्क जाहिर होते हैं।

- क्रेडिट रेटिंग के डाउनग्रेड होने से कैपिटल और डेट मार्केट्स तक पहुंच बाधित हो सकती है।

- ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव से NII और NIM पर असर हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।