गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का IPO 19 अगस्त को खुला था और 21 अगस्त को बंद हो गया। ₹550 करोड़ के इस पब्लिक इश्यू को 32.98 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 45.87 गुना, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 65.63 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 11.61 गुना भरा। अब आज, 24 अगस्त को अलॉटमेंट फाइनल होने का इंतजार है। गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, Gaja Capital के नाम से कमर्शियल तौर पर काम करती है।
यह भारत पर केंद्रित फंड्स (जिनमें कैटेगरी I और कैटेगरी II अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड्स शामिल हैं) के लिए इन्वेस्टमेंट मैनेजर के तौर पर और भारत में कंपनियों को कैपिटल देने वाले ऑफशोर फंड्स के लिए एडवाइजर के तौर पर काम करती है।
जिन लोगों ने गजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट के IPO में पैसे लगाए हैं, वे इसकी रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt.Ltd. और स्टॉक एक्सचेंज BSE की वेबसाइट के जरिए अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसकी प्रोसेस इस तरह है...
MUFG Intime की वेबसाइट से कैसे करें चेक
Gaja Capital IPO के लिए प्राइस बैंड ₹152-₹160 प्रति इक्विटी शेयर था। लॉट साइज 93 शेयर था। कंपनी की NSE और BSE पर 26 अगस्त को लिस्टिंग अच्छी रह सकती है। ग्रे मार्केट में शेयर 10.62 प्रतिशत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं। IPO में ₹450 करोड़ के 2.81 करोड़ नए शेयर जारी हुए। साथ ही मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ₹100 करोड़ के 63 लाख शेयरों का ऑफर फॉर सेल रहा।
Gaja Capital IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल
कंपनी IPO में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों में से ₹372 करोड़ का इस्तेमाल कुछ मौजूदा और नए फंड्स के लिए स्पॉन्सर कमिटमेंट्स और ब्रिज लोन चुकाने में करने की योजना बना रही है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट कामों के लिए किया जाएगा। IPO से पहले कंपनी ने एंकर इन्वेस्टर्स से ₹165 करोड़ जुटाए।
Gaja Alternative Asset Management का वित्त वर्ष 2025-26 में मुनाफा 33.8% बढ़कर ₹79.6 करोड़ रहा। एक साल पहले मुनाफा ₹79.6 करोड़ था। ऑपरेशंस से रेवेन्यू 11% बढ़कर ₹135.5 करोड़ हो गया, जो वित्त वर्ष 2025 में ₹122 करोड़ था।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।