Gala Precision Engineering IPO: गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 503-529 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस तय किया है। यह आईपीओ 2 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 167.93 करोड़ रुपये जुटाने का है। एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 30 अगस्त को एक दिन के लिए खुलेगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग BSE और NSE पर होगी।
Gala Precision Engineering IPO से जुड़ी डिटेल
गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ के तहत 135.34 करोड़ रुपये के 25.58 लाख नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 32.58 करोड़ रुपये के 6.16 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए होगी। कंपनी का अनुमानित मार्केट कैप लगभग 670 करोड़ रुपये है।
सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 5 सितंबर को होने की उम्मीद है। इसके अलावा, लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 9 सितंबर 2024 तय की गई है। आईपीओ में अप्लाई करने के लिए मिनिमम लॉट साइज 28 शेयर है। रिटेल निवेशकों को इसमें कम से कम ₹14,812 का निवेश करना होगा।
कंपनी के प्रमोटर किरीट विशनजी गाला और स्मीत किरीट गाला हैं। पीएल कैपिटल मार्केट्स प्राइवेट लिमिटेड गाला प्रिसिजन इंजीनियरिंग आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Gala Precision Engineering का कारोबार
गाला प्रिसिजन की पालघर (महाराष्ट्र) में दो मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी हैं। यह डिस्क और स्ट्रिप स्प्रिंग्स, कॉइल और स्पाइरल स्प्रिंग्स और स्पेशल फास्टनिंग सॉल्यूशन जैसे टेक्निकल स्प्रिंग्स के कंपोनेंट्स बनाती है। इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल रिन्यूएबल एनर्जी (विंड टरबाइन और हाइड्रोपावर प्लांट सहित), इलेक्ट्रिकल, ऑफ-हाइवे इक्विपमेंट, इन्फ्रॉस्ट्रक्चर और जनरल इंजीनियरिंग, और ऑटोमोटिव और रेलवे जैसे सेक्टर्स में किया जाता है।
गाला प्रिसिजन घरेलू बाजार में एक प्रमुख डिस्क स्प्रिंग्स मैन्युफैक्चरर होने का दावा करती है। कंपनी का दावा है कि भारतीय डिस्क स्प्रिंग्स मार्केट में उसकी 10 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है। घरेलू बाजार में 70 फीसदी और ग्लोबल मार्केट में 3 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ रिन्यूएबल इंडस्ट्री के लिए डिस्क और स्ट्रिप स्प्रिंग्स मार्केट में इसकी मजबूत मौजूदगी है।
गाला प्रिसिजन का मुकाबला हर्ष इंजीनियर्स इंटरनेशनल, एसकेएफ इंडिया, सुंदरम फास्टनर्स, रोलेक्स रिंग्स, स्टर्लिंग टूल्स और रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग जैसी लिस्टेड कंपनियों से है। कंपनी ने अपने स्प्रिंग्स टेक बिजनेस से 80 फीसदी से थोड़ा अधिक रेवेन्यू हासिल किया। इसके अलावा, कंपनी ने 19.3 फीसदी फास्टनिंग सॉल्यूशन से और आधा फीसदी सरफेस इंजीनियरिंग सॉल्यूशन सेगमेंट से प्राप्त किया है।
Gala Precision Engineering का फाइनेंशियल
गाला प्रिसिजन ने मार्च 2024 को समाप्त वर्ष में ऑपरेशन से लगभग फ्लैट प्रॉफिट 22.53 करोड़ रुपये दर्ज किया, जो पिछले वित्त वर्ष में 22.56 करोड़ रुपये से सिर्फ 0.14 फीसदी कम है। कंपनी ने इसी अवधि के दौरान 9.76 करोड़ रुपये के एक्सेप्शनल गेन के मुकाबले 2.3 करोड़ रुपये का एक्सेप्शनल लॉस दर्ज किया। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना 22.4 फीसदी बढ़कर 202.5 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2024 में EBITDA 41.8 फीसदी बढ़कर 38.8 करोड़ रुपये हो गया, जबकि मार्जिन वित्त वर्ष 2023 की तुलना में 260 बीपीएस बढ़कर 19.1 फीसदी हो गया।