Ganesh Green Bharat IPO: ग्रे मार्केट में लगातार बढ़ रहा क्रेज, 5 जुलाई को खुलने वाला है इश्यू

Ganesh Green Bharat: IPO के तहत 125.23 करोड़ रुपये के 65.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। निवेशक इस आईपीओ में 9 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 4 जुलाई को एक दिन के लिए खुलेगा

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 7:00 PM
इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस कंपनी गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ 5 जुलाई को खुलने वाला है।

इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विस कंपनी गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ 5 जुलाई को खुलने वाला है। कंपनी ने इश्यू के लिए प्राइस बैंड 181-190 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 125.23 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। आईपीओ के तहत 125.23 करोड़ रुपये के 65.91 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी। निवेशक इस आईपीओ में 9 जुलाई तक निवेश कर सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 4 जुलाई को एक दिन के लिए खुलेगा। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ का क्रेज लगातार बढ़ रहा है।

Ganesh Green Bharat IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

गणेश ग्रीन भारत के आईपीओ को ग्रे मार्केट में मजबूत रिस्पॉन्स मिल रहा है। आज 3 जुलाई को यह इश्यू अनलिस्टेड मार्केट में 250 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 440 रुपये के भाव पर होने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 131.58 फीसदी की बंपर मुनाफा होगा। हालांकि, ध्यान रहे कि ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है। इसके पहले ग्रे मार्केट में यह आईपीओ एक जुलाई को 94.74 फीसदी और दो जुलाई को 107.89 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था।


Ganesh Green Bharat कहां करेगी फंड का इस्तेमाल

इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग सामान्य बिजनेस ऑब्जेक्टिव, वर्किंग कैपिटल जरूरतों, कारखाने में नए इक्विपमेंट और मशीनरी की स्थापना के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर और कुछ मौजूदा बॉरोइंग के पूर्ण या आंशिक रि-पेमेंट के लिए किया जाएगा। गणेश ग्रीन भारत आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड है, जबकि इश्यू का रजिस्ट्रार केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड है।

Ganesh Green Bharat IPO से जुड़ी डिटेल

गणेश ग्रीन भारत के आईपीओ में निवेशक कम से कम 600 शेयरों और उसके मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इस हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम से कम 114,000 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 जुलाई को होने की उम्मीद है। रिफंड की प्रक्रिया 11 जुलाई से शुरू होगी। इसके अलावा, लिस्टिंग की संभावित तारीख 12 जुलाई है।

गणेश ग्रीन भारत का आईपीओ इस साल साइज के लिहाज से दूसरा सबसे बड़ा इश्यू है। इससे पहले केपी ग्रीन इंजीनियरिंग ने मार्च में 189.5 करोड़ रुपये जुटाए थे। गणेश ग्रीन भारत कई सरकारी निकायों को सोलर और इलेक्ट्रिकल गुड्स एंड सर्विसेज की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग (SITC) सहित कई सर्विसेज प्रदान करती है। इसने वाटर सप्लाई स्कीम प्रोजेक्ट्स के डिजाइन, कंस्ट्रक्शन, इंस्टॉलेशन और ऑपरेशन और मेंटेनेंस में भी कदम रखा है।

Ganesh Green Bharat के पास 314 करोड़ का ऑर्डर बुक

पिछले 10 सालों में, इसने सोलर सिस्टम और एलाइड सर्विसेज के तहत 185.2 करोड़ रुपये के 17 वर्क ऑर्डर, इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्ट सर्विसेज के तहत 21.5 करोड़ रुपये के सात वर्क ऑर्डर और वाटर सप्लाई स्कीम प्रोजेक्ट्स के तहत 16.7 करोड़ रुपये के दो वर्क ऑर्डर पूरे किए हैं। मार्च 2024 के अंत में ऑर्डर बुक 314 करोड़ रुपये थी, जिसमें सोलर सिस्टम और एलाइड सर्विसेज के तहत 10 वर्क ऑर्डर और इलेक्ट्रिकल कॉन्ट्रैक्टिंग सर्विसेज के तहत 7 वर्क ऑर्डर शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।