Ganga Bath Fittings IPO: बाथरूम एक्सेसरीज बनाने वाली गंगा बाथ फिटिंग्स कंपनी का IPO 5 जून को बोली लगाने के दूसरे दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। यह इश्यू 4 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था जिसे 6 जून तक सब्सक्राइब किया जा सकेगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹32.65 करोड़ रुपये जुटा रही है। यह पूरी तरह से 66.63 लाख शेयरों का एक फ्रेश इश्यू है। इस IPO का प्राइस बैंड ₹46-49 प्रति शेयर है। आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 3000 शेयरों का है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि ₹1,38,000 है।
निवेशकों ने पिछले दो दिनों में 1606 आवेदनों के माध्यम से 66.57 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई है। इसमें रिटेल निवेशकों ने सर्वाधिक 45.51 लाख शेयरों के लिए बोली लगाई, और शेष शेयर अन्य कैटेगरी के निवेशकों द्वारा सब्सक्राइब किए गए।
आईपीओ खुलने की तिथि- 4 जून
आईपीओ बंद होने की तिथि- 6 जून
डीमैट में शेयरों का क्रेडिट- 10 जून
लिस्ट होने की संभावित तिथि- 11 जून
अपने IPO से कंपनी का लक्ष्य लगभग ₹110 करोड़ का वैल्यूएशन हासिल करना है। 2018 में बनी गंगा बाथ फिटिंग्स लिमिटेड विभिन्न बाथरूम सहायक उपकरण बनाती और आपूर्ति करती है, जिसमें सीपी नल, शावर, सैनिटरी वियर, एबीएस फिटिंग, दरवाजे के हैंडल, वैनिटी, सिंक और बहुत कुछ शामिल हैं। यह पूरे भारत में अपने मजबूत ग्राहक बेस को व्यक्तिगत सेवाएं भी प्रदान करती है। कंपनी 'गंगा' ब्रांड नाम के तहत एक व्यापक प्रोडक्ट पोर्टफोलियो पेश करती है।
गंगा बाथ फिटिंग्स, मार्केट में पहले से ही लिस्टेड कंपनियों जैसे Hindware Home Innovation और सेरा सैनिटरीवेयर के साथ प्रतिस्पर्धा करती है। कंपनी आईपीओ से प्राप्त आय का उपयोग मशीनरी की खरीद, ऋण के पुनर्भुगतान और वर्किंग कैपिटल की आवश्यकताओं के लिए करना चाहती है। बता दें कि जावा कैपिटल सर्विसेज (Jawa Capital Services) इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में कार्य कर रही है।