Get App

Garuda Construction IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 75 करोड़ रुपये, 8 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ

Garuda Construction and Engineering के आईपीओ लिए 92-95 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। इस आईपीओ के तहत 173.85 करोड़ रुपये के 1.83 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, 90.25 करोड़ रुपये के 0.95 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 10:38 PM
Garuda Construction IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से जुटाए 75 करोड़ रुपये, 8 अक्टूबर को खुलेगा आईपीओ
PKH वेंचर्स की सब्सिडियरी कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग ने एंकर निवेशकों से 75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

Garuda Construction and Engineering IPO: PKH वेंचर्स की सब्सिडियरी कंपनी गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग ने एंकर निवेशकों से 75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले आज 8 अक्टूबर को यह रकम जुटाई है। कंस्ट्रक्शन कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने 95 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 7 एंकर निवेशकों को 78,95,138 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। कंपनी का इरादा पब्लिक इश्यू के जरिए 264.10 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ में 10 अक्टूबर तक निवेश का मौका रहेगा।

इन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने किया निवेश

एंकर निवेशकों में एजी डायनेमिक फंड्स सबसे बड़ा खरीदार है, जिसने 20 करोड़ रुपये के 21.05 लाख शेयर खरीदे हैं। वहीं, ट्रस्ट म्यूचुअल फंड, मेबैंक सिक्योरिटीज, नॉर्थ स्टार ऑपर्च्युनिटीज फंड, रेजोनेंस ऑपर्च्युनिटीज फंड और ब्रिज इंडिया फंड ने 10.52 लाख शेयर खरीदे हैं, जिनकी कीमत 10 करोड़ रुपये है। कॉग्निजेंट कैपिटल डायनेमिक ऑपर्च्युनिटीज फंड सबसे छोटा खरीदार है, जिसने 5 करोड़ रुपये के 5.26 लाख शेयर खरीदे हैं।

Garuda Construction IPO के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें