Global Health (Medanta) IPO: मेदांता नाम से हॉस्पिटल्स चेन चलाने वाली कंपनी ग्लोबल हेल्थ का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज सोमवार 7 नंवबर को बंद हो गया। कंपनी के IPO को आखिरी दिन तक निवेशकों से कुल 9.58 गुना अधिक बोली मिली। कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 4.67 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखा था, जिसके बदले में उसे करीब 44.79 शेयरों के लिए बोली मिली है। कंपनी ने इन शेयरों को 319 से 336 रुपये के प्राइस बैंड पर रखा था और ऊपरी प्राइस बैंड पर इसका IPO साइज 2,206 करोड़ रुपये का है।
Global Health को सबसे अधिक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) से मिला है, जिन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों का करीब 28.64 गुना सब्सक्राइब किया है। वहीं नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) ने अपने कोटे के शेयरों के लिए 4.02 गुना अधिक बोली लगाई है। हालांकि रिटेल निवेशकों से कंपनी को उम्मीदों के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली और उन्होंने अपने लिए आरक्षित शेयरों का सिर्फ 88 फीसदी हिस्सा सब्सक्राइब किया।
Global Health IPO GMP Today
हालांकि स्टॉक मार्केट के जानकारों का कहना है कि किसी भी आईपीओ के बारे में एक ठोस राय बनाने के लिए निवेशकों को ग्रे मार्केट प्रीमियम को नहीं देखना चाहिए। असलियत में कंपनी की वित्तीय सेहत ही उसकी सही तस्वीर बताती है।
Global Health ने एंकर निवेशकों से 661 करोड़ जुटाए
ग्लोबल हेल्थ अपने IPO से कुल 2,205.57 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 500 करोड़ रुपये का कंपनी ने फ्रेश इश्यू जारी किया था। वहीं बाकी के 1,705.57 करोड़ रुपये के शेयरों का कंपनी के प्रमोटरों और मौजूदा निवेशकों की तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) के तहत बिक्री के लिए रखा गया था। कंपनी ने IPO खुलने से एक दिन पहले ही एंकर निवेशकों से 661 करोड़ रुपये जुटाए लिए थे।
Global Health IPO: 11 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट
जाने-माने कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेश त्रेहान की अगुनाई वाले ग्लोबल हेल्थ IPO के शेयरों का अलॉटमेंट 11 नवंबर को फाइनल होगा। वहीं 16 नवंबर को इसकी स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टिंग देखने को मिल सकती है इसका प्राइस बैंड 319-336 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
मेदांता की गिनती उत्तर और पूर्वी भारत के सबसे बड़ी निजी मल्टी स्पेशियलटी हॉस्पिटल में होती है। इसे 2004 में शुरू की गई थी। मेदांता ब्रांड के तहत गुरुग्राम, इंदौर, रांची, लखनऊ और पटना में 5 हॉस्पिटल्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही खास नहीं रही। अप्रैल-जून 2022 में कंपनी को 58.71 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ जबकि एक तिमाही पहले जनवरी-मार्च 2022 में इसे 196.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल हुआ था।