गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ को आज 15 मई को निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन यह इश्यू महज 36 फीसदी सब्सक्राइब हो सका। इस आईपीओ को कुल 1.89 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 5.28 करोड़ शेयर हैं। इस कंपनी में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी निवेश है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 2614 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ खुलने से पहले इसने 56 एंकर निवेशकों से 1176 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 17 मई तक निवेश का मौका रहेगा।
