Get App

Go Digit IPO Subscription Status: दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, अब तक महज 79% भरा इश्यू

Go Digit General Insurance IPO Subscription Status day 2: इस कंपनी में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी निवेश है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 2614 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ खुलने से पहले इसने 56 एंकर निवेशकों से 1176 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड May 16, 2024 पर 5:28 PM
Go Digit IPO Subscription Status: दूसरे दिन भी निवेशकों ने दिखाई सुस्ती, अब तक महज 79% भरा इश्यू
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ को आज 16 मई को भी निवेशकों का कमजोर रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Go Digit General Insurance IPO Subscription: गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के आईपीओ को आज 16 मई को भी निवेशकों का कमजोर रिस्पॉन्स मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन अब तक यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब नहीं हो सका है। इस आईपीओ को निवेशकों ने 79 फीसदी सब्सक्राइब किया है। इसे कुल 4.17 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 5.28 करोड़ शेयर हैं। इस कंपनी में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) का भी निवेश है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 2614 करोड़ रुपये जुटाने का है। आईपीओ खुलने से पहले इसने 56 एंकर निवेशकों से 1176 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। निवेशकों के पास इस आईपीओ में 17 मई तक निवेश का मौका रहेगा।

Go Digit IPO Subscription Status: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 0.24 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स - 0.73 गुना

रिटेल इनवेस्टर्स - 2.54 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें