Go Digit Insurance IPO : फेयरफैक्ट (Fairfax) के निवेश वाली गो डिजिट इंश्योरेंस इस सप्ताह आईपीओ (IPO) के लिए ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) जमा कर सकती है। बेंगलुरू बेस्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी के 15 फीसदी इक्विटी जारी करके 5,000 करोड़ रुपये जुटाने का अनुमान है। सीएनबीसी टीवी18 ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।
Go Digit Insurance के IPO में नए इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हो सकते हैं।
कंपनी की वैल्यू 35,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान
गो डिजिट आईपीओ के नए इश्यू के जरिये 1,250 करोड़ रुपये और ओएफएस से 3,750 करोड़ रुपये जुटाए जाने का अनुमान है। गो डिजिट इंश्योरेंस के आईपीओ में कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 30,000-35,000 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।
कामेश गोयल की गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस एक जनरल इंश्योरेंस कंपनी है, जिमें कनाडा बेस्ड प्रेम वत्स की फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स लि. का भी निवेश है।
विराट कोहली हैं ब्रांड एम्बेसडर
इंश्योरेंस कंपनी ने 18 जुलाई को अपनी मोटर इंश्योरेंस ओन डैमेज (ओडी) पॉलिसीज के लिए ऐड ऑन फीचर ‘Pay as you Drive’ (PAYD) लॉन्च किया था। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और एक्टर अनुष्का शर्मा के निवेश वाली कंपनी इस तरह का फीचर लॉन्च करने वाली पहली कंपनी बन गई है। कोहली इसके ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।
बीते साल बनी थी यूनिकॉर्न
यह स्टार्टअप हेल्थ, यात्रा ऑटो और अन्य कई तरह के बीमा प्रदान करता है. यह कवर खरीदने, दावे जमा करने और भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाकर बीमाधारक के भारत के आधार का विस्तार करने की कोशिश कर रहा है।
यह कंपनी पिछले साल जनवरी में यूनिकॉर्न बन गई थी। इसकी वैल्यूएशन तब 1.9 अरब डॉलर थी। इसके बाद कंपनी की वैल्यूएशन देखते-ही देखते बढ़कर 3.5 अरब डॉलर हो गई। भारतीय फिनटेक स्टार्टअप कंपनी डिजिट की इस ग्रोथ के पीछे मोबाइल टेक्नॉलजी के माध्यम से बीमा ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना एक प्रमुख कारण है।