Get App

Go First ने एक साल में तीसरी बार टाला IPO लाने का प्लान, ₹3,600 करोड़ जुटाने की थी तैयारी

वाडिया ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना नवंबर तक के लिए टाल दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2022 पर 7:57 PM
Go First ने एक साल में तीसरी बार टाला IPO लाने का प्लान, ₹3,600 करोड़ जुटाने की थी तैयारी
Go First ने एविशएन शेयरों में कमजोरी को देखते हुए IPO लाने का प्लान टाला है

वाडिया ग्रुप के स्वामित्व वाली एयरलाइन गो फर्स्ट (Go First) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने की योजना को नवंबर तक के लिए टाल दिया है। गो फर्स्ट अपने IPO से 3,600 करोड़ रुपये जुटाने की योजना में थी, लेकिन एविशएन शेयरों को लेकर कमजोर सेंटीमेंट को देखते हुए उसने अपनी यह योजना फिलहाल के लिए टाल दी है।

गो फर्स्ट की योजना से वाकिफ एक सूत्र ने मनीकंट्रोल को बताया, "गो फर्स्ट को अपना IPO लॉन्च करने से पहले ATF कीमतों की नई व्यवस्था का इंतजार करने की सलाह दी गई है। ATF कीमतों की नई व्यवस्था से एविएशन सेक्टर को लेकर सेंटीमेंट मजबूत होने की उम्मीद है।" Go First ने पहले मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अपना IPO लाने की योजना बनाई थी, लेकिन वह इसे लॉन्च करने से पहले कुछ और महीनों का इंतजार करेगी।

एक दूसरे सूत्र ने बताया कि घरेलू और इंटरनेशनल हवाई यात्रा में आई उछाल को देखते हुए गो फर्स्ट अपने IPO को लेकर सकारात्मक है। हालांकि जून तिमाही के अपेक्षाकृत कमजोर होने और जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी ने एयरलाइन को अपना प्लान टालने पर मजबूर किया है।

Go First का ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) 26 अगस्त को एक्सपायर हो गया और एयरलाइन को अब फिर से अपने IPO के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन पेपर जमा करने की जरूरत होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें