Get App

Godrej Capital IPO: कब आएगा इश्यू, गोदरेज कैपिटल के सीईओ ने किया खुलासा

Godrej Capital IPO: गोदरेज कैपिटल के कारोबार के करीब पांच साल पूरे हो चुके हैं। चार शहरों से शुरू होकर अब यह 40 शहरों में पहुंच चुकी है। इसके साथ ही कंपनी के आईपीओ को लेकर भी चर्चा शुरू हो चुकी है। यह गोदरेज इंडस्ट्रीज के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी है जो पहले से ही घरेलू मार्केट में लिस्टेड है। गोदरेज कैपिटल कब लिस्ट होगी, इसे लेकर सीईओ ने मनीकंट्रोल से बातचीत में खुलासा किया है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 22, 2024 पर 5:04 PM
Godrej Capital IPO: कब आएगा इश्यू, गोदरेज कैपिटल के सीईओ ने किया खुलासा
गोदरेज कैपिटल के सीईओ का कहना है कि अप्रैल 2028 तक 50 हजार करोड़ रुपये के लोनबुक का लक्ष्य रखा गया है जो कंपनी का पहला टारगेट है। यह टारगेट हासिल होने के बाद लिस्टिंग के बारे में विचार किया जाएगा।

Godrej Capital IPO: गोदरेज ग्रुप की कई कंपनियां घरेलू स्टॉक मार्केट में लिस्टेड हैं और अब इसकी एक और कंपनी गोदरेज कैपिटल के लिस्टिंग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि कंपनी के सीईओ मनीष शाह ने स्पष्ट कर दिया है कि इसके आईपीओ को लाने का प्लान तो है लेकिन अभी इसे लेकर एक टारगेट फिक्स किया गया है, वह पूरा हो जाए तो फिर आईपीओ के रास्ते पर बढ़ा जाए। उन्होंने मनीकंट्रोल से बातचीत में कंपनी की मौजूदा कारोबारी स्थिति और आने वाले वर्षों में कंपनी के कारोबारी लक्ष्यों के बारे में भी बातचीत की।

कब शुरू होगा Godrej Capital IPO पर काम?

गोदरेज कैपिटल के सीईओ का कहना है कि अप्रैल 2028 तक 50 हजार करोड़ रुपये के लोनबुक का लक्ष्य रखा गया है जो कंपनी का पहला टारगेट है। यह टारगेट हासिल होने के बाद लिस्टिंग के बारे में विचार किया जाएगा। अभी के लिए उन्होंने कहा कि ग्रुप इस साल 3 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डाल रहा है और इसके बाद पूंजी की जरूरत नहीं है। उन्होंने प्राइवेट इक्विटी राउंड के जरिए फंड जुटाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया।

कैसी है कारोबारी सेहत और अब आगे क्या है टारगेट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें