गोल्ड ज्वैलर जॉयलुक्कस इंडिया लिमिटेड (Joyalukkas India Ltd) करीब 2,300 करोड़ रुपये (300 मिलियन डॉलर) का इनीशियल पब्लिक ऑफर लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस IPO के जरिए दुनिया के दूसरे सबसे उपभोक्ता मार्केट भारत में गोल्ड की बढ़ती मांग को भुनाना जाहती है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने IPO के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर चुकी है।
IPO से मिले पैसे का इस्तेमाल लोन की राशि चुकाने और कंपनी के नए स्टोर खोलने आदि में किया जाएगा। एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, हैतोंग सिक्योरिटीज इंडिया प्राइवेट, मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स लिमिटेड और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड इस इश्यू के लीड मैनेजर्स हैं।
Joyalukkas India एक ज्वैलरी कंपनी है, जिसका मुख्यालय केरल में है। कंपनी ने एडलवाइस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड, जेफरीज ग्रुप एलएलसी, क्रेडिट सुइस ग्रुप एजी और आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड को संभाविक शेयर बिक्री की व्यवस्था के लिए चुना है।
कोराना महामारी खत्म होने के साथ एक बार फिरि से भारतीय ग्राहक ज्वैलरी स्टोर्स की लौटने लगने हैं। इससे देश में गोल्ड की मांग बढ़ी है और बिजनेज की संभावनाएं बढ़ी हैं। Joyalukkas एक ऐसे मार्केट में, जिसमें मुख्य रूप से छोटे दुकानों/ज्वैलर्स सहित टाटा समूह की तनिष्क और वारबर्ग पिंकस एलएलसी के निवेश वाली कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड जैसी राष्ट्रीय उपस्थिति रखने वाले ब्रांड्स का दबदबा है। Joyalukkas के देश भर में 85 शोरूम हैं।
दुनिया के टॉप-100 लग्जरी ब्रांड्स में शामिल
एक नई रिपोर्ट के अनुसार, गोल्ड ज्वैलर Joyalukkas इंडिया लिमिटेड का नाम उन पांच भारतीय ज्वैलरी ब्रांडों में शामिल है, जिन्होंने दुनिया भर में शीर्ष 100 लक्जरी कंपनियों की सूची में जगह बनाई है। टाटा समूह की टाइटन कंपनी शीर्ष 100 ‘लक्जरी सामानों की वैश्विक शक्तियों’ की सूची में तीन स्थान की छलांग लगाकर 22वें स्थान पर पहुंच गई।