Gopal Snacks IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹194 करोड़, ग्रे मार्केट से मिल रहे ये संकेत

Gopal Snacks IPO: एफएमसीजी कंपनी गोपाल स्नैक्स (Gopal Snacks) ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 193.95 करोड़ रुपये जुटा लिए। इसका 650 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक एंकर निवेशकों को 401 रुपये के भाव पर 48,36,657 शेयर जारी हुए हैं

अपडेटेड Mar 06, 2024 पर 9:03 AM
Story continues below Advertisement
Gopal Snacks IPO: गोपाल स्नैक्स का 650 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11 मार्च तक खुला रहेगा।

Gopal Snacks IPO: एफएमसीजी कंपनी गोपाल स्नैक्स (Gopal Snacks) ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर निवेशकों से 193.95 करोड़ रुपये जुटा लिए। इसका 650 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक एंकर निवेशकों को 401 रुपये के भाव पर 48,36,657 शेयर जारी हुए हैं। इसमें से 16,95,455 शेयर 5 घरेलू म्यूचुअल फंड्स की 9 स्कीमों को अलॉट हुए हैं। अब ग्रे मार्केट की बात करें तो आईपीओ के अपर प्राइस बैंड से इसके शेयर 65 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए।

Gopal Snacks IPO की डिटेल्स

गोपाल स्नैक्स का 650 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11 मार्च तक खुला रहेगा। इस इश्यू में 381-401 रुपये के प्राइस बैंड और 37 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 38 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इश्यू का 50 फीसदी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 35 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 15 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 12 मार्च को फाइनल होगा और फिर BSE, NSE पर 14 मार्च को एंट्री होगी। इश्यू का रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम है।


अब आईपीओ के पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का है तो इसका पैसा कंपनी की बजाय शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिलेगा। इश्यू के तहत 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,62,09,476 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। इश्यू के तहत प्रमोटर्स गोपाल एग्रीप्रोडक्ट्स 520 करोड़ रुपये और बिपिनभाई विठलभाई हडवानी 80 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे। इसके अलावा बाकी 50 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री शेयरहोल्डर हर्ष सुरेशकुमार शाह बेचेंगे।

Gopal Snacks के बारे में

वर्ष 1999 में बनी गोपाल स्नैक्स एथनिक और वेस्टर्न स्नैक्स बेचती है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसकी सेहत लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 21.12 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 41.54 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2023 में यह 112.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 11 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 1,398.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2023 में इसे 55.57 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 677.97 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

चार दिन में 10% टूट गया Suzlon Energy का शेयर, अब चार्ट पर ऐसी है सेहत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।