Get App

Groww IPO: इंडिया की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म का आईपीओ खुला, क्या आपको निवेश करना चाहिए?

ग्रो के एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.12 करोड़ है। एंजल वन की 76 लाख और मोतीलाल ओसवाल की 10 लाख है। ग्रो के क्लाइंट्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्रो की एक्टिव क्लाइंट्स की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 35.5 फीसदी रही है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 04, 2025 पर 5:02 PM
Groww IPO: इंडिया की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म का आईपीओ खुला, क्या आपको निवेश करना चाहिए?
ग्रो के 81 फीसदी ग्राहक टियर 2 और टियर 3 शहरों से आते हैं। 45 फीसदी यूजर्स 30 साल से कम उम्र के हैं।

ग्रो का आईपीओ 4 नवंबर को खुल गया है। क्लाइंट्स की संख्या के लिहाज से ग्रो भारत की सबसे बड़ी ब्रोकरेज फर्म है। ग्रो के एक्टिव यूजर्स की संख्या 1.12 करोड़ है। एंजल वन की 76 लाख और मोतीलाल ओसवाल की 10 लाख है। ग्रो के क्लाइंट्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्रो की एक्टिव क्लाइंट्स की ग्रोथ साल दर साल आधार पर 35.5 फीसदी रही है। यह एंजल वन (24 फीसदी) और मोतीलाल ओसवाल (15.4 फीसदी) जैसी प्रतिद्वंद्बी ब्रोकरेज फर्मों के मुकाबले ज्यादा है।

टोटल कस्टमर्स एसेट्स प्रतिद्वंद्वी कंपनियों से कम

वेल्थ मैनेजमेंट में ग्रो की प्रतिद्वंद्वी कंपनियों की बात की जाए तो 360 One WAM, Nuvama Wealth Management और Prudent Corporate Advisory Services की क्लाइंट ग्रोथ सुस्त या निगेटिव रही है। सबसे ज्यादा क्लाइंट्स होने के बावजूद ग्रोथ का टोटल कस्टमर एसेट्स 2.16 लाख करोड़ रुपये है। 360 One WAM और मोतीलाल ओसवाल के कस्टमर्स एसेट्स क्रमश: 5.81 लाख करोड़ और 5.5 लााख करोड़ है। यह ग्रो के मुकाबले दोगुना से ज्यादा है।

ग्रो का प्रॉफिट बाद टैक्स 1,824 करोड़ रुपये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें