GSP Crop Science IPO: दूसरे दिन अब तक 65% सब्सक्राइब, QIB और NII हिस्सा फुल; एक्सपर्ट्स की राय के साथ जानें कितना है लेटेस्ट GMP?

GSP Crop Science IPO: 1985 में स्थापित GSP Crop Science पिछले 39 वर्षों से एग्रोकेमिकल क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी कीटनाशक, खरपतवार नाशक, फफूंदनाशक और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर बनाती है। ₹400 करोड़ के इस आईपीओ का प्राइस बैंड ₹304 से ₹320 प्रति शेयर तय किया गया है

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 3:23 PM
Story continues below Advertisement
QIB कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा है और यह 1.28 गुना सब्सक्राइब हो चुका है

GSP Crop Science IPO: अहमदाबाद बेस्ड एग्रोकेमिकल कंपनी GSP Crop Science के आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मंगलवार को बिडिंग के दूसरे दिन दोपहर तक यह इश्यू कुल 65 प्रतिशत सब्सक्राइब हो चुका है। NSE के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी को 89.47 लाख शेयरों के ऑफर के मुकाबले 58.25 लाख शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।

कैसा रहा अब तक का सब्सक्रिप्शन?

संस्थागत खरीदार(QIBs): इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह दिखा है और यह 1.28 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।


गैर-संस्थागत निवेशक(NII): यह हिस्सा पूरी तरह भर चुका है।

रिटेल निवेशक (RII): खुदरा निवेशकों का हिस्सा अब तक सिर्फ 15 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ है।

एंकर निवेशक: कंपनी पहले ही एंकर निवेशकों से ₹120 करोड़ जुटा चुकी है।

IPO से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इश्यू साइज: ₹400 करोड़
  • प्राइस बैंड: ₹304 से ₹320 प्रति शेयर
  • अंतिम तारीख: 18 मार्च
  • अलॉटमेंट: 20 मार्च को
  • लिस्टिंग: 24 मार्च को

कंपनी के बारे में जानिए

1985 में स्थापित GSP Crop Science पिछले 39 वर्षों से एग्रोकेमिकल क्षेत्र में सक्रिय है। कंपनी कीटनाशक, खरपतवार नाशक, फफूंदनाशक और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर बनाती है। कंपनी के पास 524 प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन हैं। इसके अलावा 102 पेटेंट मिल चुके हैं और 108 पेटेंट की प्रक्रिया जारी है। आईपीओ से जुटाए गए फंड का एक बड़ा हिस्सा कर्ज चुकाने में खर्च किया जाएगा, जिससे कंपनी की बैलेंस शीट मजबूत होगी।

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

ब्रोकरेज फर्म आनंद राठी ने इस आईपीओ को लंबी अवधि के लिए खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज का कहना है कि, 'GSP क्रॉप साइंस के पास रिसर्च और पेटेंट की अच्छी ताकत है, जो भविष्य में कंपनी को आगे ले जा सकती है। हालांकि, अभी मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से कच्चा माल और सामान लाने-ले जाने का खर्च बढ़ सकता है, जिससे कंपनी के मुनाफे पर थोड़ा असर पड़ने का डर है। इसलिए, अगर आप तुरंत कमाई के चक्कर में हैं तो थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेश के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।'

ग्रे मार्केट प्रीमियम का हाल

ग्रे मार्केट ट्रैक करने वाले प्लेटफॉर्म्स के मुताबिक, अनलिस्टेड मार्केट में फिलहाल GSP Crop Science का GMP फ्लैट यानी शून्य चल रहा है। यानी फिलहाल शेयर अपने इश्यू प्राइस के आसपास ही ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, ग्लोबल अनिश्चितता खत्म होने पर बाजार की स्थिति बदल सकती है और इसके GMP में हलचल देखने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।