Gujarat Kidney IPO: आखिरी दिन रिटेल निवेशकों ने 16 गुना किया सब्सक्राइब, बोली लगाने से पहले जानिए कितना है लेटेस्ट GMP?

Gujarat Kidney and Super Speciality IPO: गुजरात में 7 अस्पतालों और 4 फार्मेसी ऑपरेट करने वाली यह कंपनी पूरी तरह से 'फ्रेश इश्यू' के जरिए ₹250.80 करोड़ जुटा रही है। कंपनी आईपीओ खुलने से पहले ही 10 बड़े एंकर निवेशकों से ₹100 करोड़ से अधिक जुटा चुकी है

अपडेटेड Dec 24, 2025 पर 2:42 PM
Story continues below Advertisement
इस आईपीओ के लिए आज शाम 5 बजे तक बोली लगाई जा सकती है

Gujarat Kidney IPO: गुजरात किडनी एंड सुपर स्पेशियलिटी का आईपीओ आज, 24 दिसंबर को अपनी क्लोजिंग के दिन शेयर बाजार में छाया हुआ है। ₹251 करोड़ के इस पब्लिक इश्यू को तीसरे दिन दोपहर 1:30 बजे तक कुल 4 गुना से अधिक सब्सक्राइब किया जा चुका है। सबसे चौंकाने वाले आंकड़े रिटेल सेगमेंट से आए हैं, जहां छोटे निवेशकों ने अपने कोटे को लगभग 16 गुना भरकर हेल्थकेयर सेक्टर की इस कंपनी पर अपना जबरदस्त भरोसा जताया है।

सब्सक्रिप्शन के मामले में रिटेलर किंग, QIB अभी भी पीछे

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, 1.32 करोड़ शेयरों के ऑफर के मुकाबले अब तक लगभग 5.43 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं:


रिटेल निवेशक: यह हिस्सा 16 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

गैर-संस्थागत निवेशक(NII): यह कैटेगरी अब तक 4.55 गुना भरी जा चुकी है।

संस्थागत खरीदार(QIB): संस्थागत निवेशकों का हिस्सा फिलहाल 58% तक ही सब्सक्राइब हुआ है, जिसमें शाम तक बढ़ोतरी की उम्मीद है।

आईपीओ की पूरी टाइमलाइन

क्लोजिंग: 24 दिसंबर, यानी आज शाम 5 बजे तक बोली लगाई जा सकती है।

प्राइस बैंड: ₹108-114 प्रति शेयर।

अलॉटमेंट: 29 दिसंबर को।

लिस्टिंग: 30 दिसंबर को BSE और NSE पर।

कंपनी की प्रोफाइल और भविष्य की योजनाएं

गुजरात में 7 अस्पतालों और 4 फार्मेसी ऑपरेट करने वाली यह कंपनी पूरी तरह से 'फ्रेश इश्यू' के जरिए ₹250.80 करोड़ जुटा रही है। जुटाए गए फंड में से ₹77 करोड़ अहमदाबाद के पारेख अस्पताल के अधिग्रहण पर खर्च होंगे। वडोदरा में एक नया अस्पताल बनाने के लिए ₹30.09 करोड़ और आधुनिक रोबोटिक उपकरणों के लिए ₹6.8 करोड़ आवंटित किए गए है। बता दें कि कंपनी आईपीओ खुलने से पहले ही 10 बड़े एंकर निवेशकों से ₹100 करोड़ से अधिक जुटा चुकी है।

क्या है ग्रे मार्केट का हाल?

भारी सब्सक्रिप्शन के बावजूद गुजरात किडनी आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में गिरावट देखी गई है। 'इन्वेस्टरगेन' के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल इसका GMP शून्य के करीब ट्रेड कर रहा है, जो 18 दिसंबर को 8.77% के स्तर पर था। वहीं 'आईपीओ वॉच' के अनुसार, यह इश्यू प्राइस से महज 2.63% ऊपर है। इसका मतलब है कि बाजार में इस शेयर की लिस्टिंग बहुत अधिक मुनाफे के बजाय 'फ्लैट' या मामूली बढ़त के साथ होने की संभावना जताई जा रही है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।