Harikanta Overseas IPO: रिटेल इनवेस्टर्स के लिए कमाई का एक और मौका आ गया है। सिंथेटिक टेक्सटाइल फैब्रिक बनाने वाली कंपनी हरिकांता ओवरसीज का एसएमई आईपीओ बुधवार, 20 मई से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। निवेश करने के इच्छुक इनवेस्टर इस आईपीओ में 22 मई तक दांव लगा सकते हैं। बिडिंग के पहले दिन इस आईपीओ को लेकर निवेशकों से मिलाजुला रिस्पांस देखने को मिला है।
प्राइस बैंड: ₹91 से ₹96 प्रति शेयर
लॉट साइज: रिटेल निवेशकों के लिए मिनिमम लॉट साइज 1200 शेयर तय किया गया है। इसका मतलब है कि अपर प्राइस बैंड (₹96) के हिसाब से निवेशकों को कम से कम ₹115200 का निवेश करना होगा।
इश्यू का साइज: ₹35.6 करोड़
कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹35.6 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें 0.27 करोड़ शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) कंपोनेंट शामिल नहीं है, यानी आईपीओ से मिलने वाला पूरा पैसा सीधे कंपनी के पास जाएगा।
अलॉटमेंट और लिस्टिंग की महत्वपूर्ण तारीखें
पहले दिन कैसा रहा रिस्पांस?
बिडिंग के पहले दिन इस आईपीओ को लेकर बाजार में बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिखा। ऑफर पर रखे गए 26,70,000 शेयरों के मुकाबले पहले दिन कुल 2,50,800 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। रिटेल इन्वेस्टर कैटेगरी में पहले दिन सिर्फ 5% सब्सक्रिप्शन देखने को मिला। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा पहले दिन 0.10 गुना सब्सक्राइब हुआ।
गुजरात के सूरत में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चलाने वाली यह कंपनी सिंथेटिक टेक्सटाइल फैब्रिक्स बनाती है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में इकत फैब्रिक्स, पॉलिएस्टर गारमेंट फैब्रिक्स, साड़ी फैब्रिक्स, दुपियन फैब्रिक्स, पॉली लिनन और नेचुरल फाइबर फैब्रिक्स शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से साड़ी, कुर्तियां और पुरुषों के कुर्ते के लिए फैब्रिक सप्लाई करती है। भारत में दिल्ली, बैंगलोर और कर्नाटक के अलावा कंपनी बहरीन, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी एक्सपोर्ट करती है।
कहां होगा फंड का इस्तेमाल
आईपीओ से जुटने वाले पैसे का इस्तेमाल कंपनी नई मशीनें खरीदने, फैक्ट्री परिसर स्थापित करने यानी कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
ग्रे मार्केट का क्या है हाल?
ग्रे मार्केट से इस आईपीओ को लेकर फिलहाल कोई पॉजिटिव संकेत नहीं मिल रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, हरिकांता ओवरसीज आईपीओ का जीएमपी फिलहाल 'शून्य' बना हुआ है। शून्य जीएमपी का सीधा मतलब है कि ग्रे मार्केट के हिसाब से इस शेयर की लिस्टिंग इसके अपर प्राइस बैंड यानी ₹96 प्रति शेयर पर ही हो सकती है। हालांकि, बिडिंग के बचे हुए दो दिनों में सब्सक्रिप्शन बढ़ने पर जीएमपी में बदलाव देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।