Harsha Engineers ने आईपीओ के लिए सेबी में दाखिल की अर्जी, 755 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

यह अहमदाबाद स्थित इस कंपनी का आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है। इसके पहले कंपनी ने अगस्त 2018 में भी सेबी में आईपीओ के लिए अर्जी दाखिल की थी.

अपडेटेड Feb 04, 2022 पर 2:48 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कंपनी की 5 उत्पादन ईकाईयां है। इसकी 3 उत्पादन ईकाईयां गुजरात में है जबकि 1 उत्पादन ईकाई चीन और 1 ईकाई रोमानिया में है।

बियरिंग केज बनाने वाली कंपनी Harsha Engineers International ने सेबी में अपने आईपीओ की मंजूरी के लिए अर्जी दाखिल कर दी है। कंपनी की इस आईपीओ के जरिए 755 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। आईपीओ में 455 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू होगा जबकि इसके ऑफर फॉर सेल वाले हिस्से के तहत वर्तमान शेयरधारक 300 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेंगे।

ऑफर फॉर सेल में राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रुपये तक की, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रुपये तक की, तिलक शाह 16.50 करोड़ रुपये तक की, चारूशिला रंगवाला 75 करोड़ रुपये तक की और निर्मला शाह 66.75 करोड़ रुपये तक की बिकवाली करेंगे। इस ऑफर में कंपनी के कर्मचारियों के लिए अलग से हिस्सा रिजर्व रखा जाएगा।

इस आईपीओ से मिले पैसे में से 270 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, 77.95 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी द्वारा की गई मशीनरी खरीद के पैसे के भुगतान, 7.12 करोड़ रुपये का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मरम्मतों और वर्तमान ईकाईयों के रिनोवेशन के साथ ही कंपनी के सामान्य कामकाज में किया जाएगा।


Vedant Fashions IPO: मान्यवर का IPO आज खुला, जानिए क्या आपको इसमें निवेश करना चाहिए

यह अहमदाबाद स्थित इस कंपनी का आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है। इसके पहले कंपनी ने अगस्त 2018 में भी सेबी में आईपीओ के लिए अर्जी दाखिल की थी। कंपनी की 5 उत्पादन ईकाईयां है। इसकी 3 उत्पादन ईकाईयां गुजरात में है जबकि 1 उत्पादन ईकाई चीन और 1 ईकाई रोमानिया में है। Axis Capital, Equirus Capital और JM Financial इस आईपीओ के बुकरनिंग लीड मैनेजर है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।