Get App

Harsha Engineers International का इश्यू ग्रे मार्केट में 60% से ज्यादा प्रीमियम पर, जानिए क्या आपको निवेश करना चाहिए

Harsha Engineers International: रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से में 2.33 गुना बोली लगी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 15, 2022 पर 7:43 AM
Harsha Engineers International का इश्यू ग्रे मार्केट में 60% से ज्यादा प्रीमियम पर, जानिए क्या आपको निवेश करना चाहिए
Harsha Engineers International का IPO पहले दिन के अंत तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया

Harsha Engineers International IPO: हर्षा इंजीनियर्स के शेयर 14 सितंबर को खुले और 16 सितंबर को बंद होंगे। ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयर मजबूत प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। एनालिस्ट्स के मुताबिक, पहले दिन के सब्सक्रिप्शन के बाद कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 60% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे।

आमतौर पर निवेशक ग्रे मार्केट प्रीमियम के मुताबिक ही कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग का अंदाजा लगाते हैं। Harsha Engineers International का IPO पहले दिन के अंत तक पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। इससे पता चलता है कि कंपनी के शेयरों में निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी है।

कितना हुआ Harsha Engineers IPO का सब्सक्रिप्शन?

रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 3.22 गुना सब्सक्राइब हुआ है। जबकि एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्से में 2.33 गुना बोली लगी है। कंपनी के कर्मचारियों के लिए 2.5 करोड़ शेयर रिजर्व हैं। कर्मचारियों को यह इश्यू फाइनल प्राइस से 31 रुपए कम दाम पर मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें