Harsha Engineers IPO: कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 225.74 करोड़ रुपए, जानिए इश्यू खुलने से पहले क्या चल रहा है GMP

Harsha Engineers ने 330 रुपए के भाव पर एंकर इनवेस्टर्स को 68.40 लाख इक्विटी शेयर जारी किए हैं। इस इश्यू में निवेश करने वालों में कई बड़े निवेशक शामिल हैं

अपडेटेड Sep 13, 2022 पर 11:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Harsha Engineers IPO: बेयरिंग और केज मार्केट में कंपनी की मजबूत हिस्सेदारी, ग्लोबल मार्केट में कंपनी की दमदार मौजूदगी, अच्छे ग्राहकों की लिस्ट को देखते हुए LKP Research ने Harsha Engineers के इश्यू में निवेश की सलाह दी है

Harsha Engineers IPO: अहमदाबाद की कंपनी Harsha Engineers का इश्यू 14 सितंबर को खुलेगा और 16 सितंबर को बंद होगा। इश्यू खुलने से एक दिन पहले 13 सितंबर को Harsha Engineers का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) 212 रुपए चल रहा है। जबकि एक दिन पहले इसका प्रीमियम 220 रुपए चल रहा था। इस हिसाब से देखें तो Harsha Engineers के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट के 542 (330+212) रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 225.74 करोड़ रुपए

कंपनी ने एंकर इनवेस्टर्स से 225.74 करोड़ रुपए जुटाए हैं। Harsha Engineers ने 330 रुपए के भाव पर एंकर इनवेस्टर्स को 68.40 लाख इक्विटी शेयर जारी किए हैं। इस इश्यू में निवेश करने वालों में कई बड़े निवेशक शामिल हैं। अमेरिकी फंड इंश्योरेंस, गोल्डमैन सैक्स, पाइनब्रिज ग्लोबल फंड्स और अबूधाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने Harsha Engineers के कंपनी के इश्यू में निवेश किया है। इसके अलावा व्हाइट ओक कैपिटल, HDFC Small Cap Fund,  SBI MF, फ्रैंकलिन म्यूचुअल फंड, UTI इंफ्रास्ट्रक्चर फंड, SBI Life Insurance, निप्पॉन लाइन इंडिया ट्रस्टी, ICICI Prudential, DSP Small Cap Fund और L&T Mutual Fund ने एंकर बुक के जरिए निवेश किए हैं।


कंपनी इश्यू से 755 करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। इसमें से 455 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी किए जाएंगे। जबकि 300 करोड़ रुपए के इश्यू कंपनी के प्रमोटर ऑफर फॉर सेल में बेचेंगे। इसका इश्यू प्राइस 314-330 रुपए तय हुआ है। ऑफर फॉर सेल (OFS) में राजेंद्र शाह 66.75 करोड़ रुपये, हरीश रंगवाला 75 करोड़ रुपये, पिलक शाह 16.50 करोड़ रुपये, चारुशिला रंगवाला 75 करोड़ रुपये और निर्मला शाह 66.75 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचने वाले हैं।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

नए इश्यू से मिली रकम में 270 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने, 77.95 करोड़ रुपये मशीनरी खरीदने और 7.12 करोड़ रुपये इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी मरम्मत और मौजूदा फैसिलिटीज के रिनोवेशन और कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे।

अहमदाबाद की कंपनी का यह आईपीओ लाने का दूसरा प्रयास है। उसने अगस्त, 2018 में रेगुलेटर के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए थे। Axis Capital, Equirus Capital और JM Financial इश्यू के लिए लीड मैनेजर हैं।

निवेशकों को क्या करना चाहिए?

LKP Research ने Harsha Engineers के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। कंपनी करीब 7500 तरह के प्रोडक्ट बनाती है। इनमें सिलिंड्रिकल रोलर केज, कॉम्प्लेक्स और स्पेशलाइज्ड प्रीसिजशन स्टैंप्ड कंपोनेंट्स सहित कई तरह के केज बनाती है। कैलेंडर ईयर 2021 में ग्लोबल ऑर्गेनाइज्ड आउटसोर्स्ड बेयरिंग्स में Harsha Engineers के प्रोडक्ट की हिस्सेदारी 6.5% है। कंपनी का इश्यू प्राइस 314-330 रुपए है। 330 रुपए के अपर प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी का वैल्यूएशन देखें तो इसका P/E फिस्कल ईयर 2022 के अर्निंग्स के हिसाब से 27.7X है। यह दूसरी प्रतिद्वंदी कंपनियों के बराबर ही है।

बेयरिंग और केज मार्केट में कंपनी की मजबूत हिस्सेदारी, ग्लोबल मार्केट में कंपनी की दमदार मौजूदगी, अच्छे ग्राहकों की लिस्ट को देखते हुए LKP Research ने Harsha Engineers के इश्यू में निवेश की सलाह दी है।

UnlistedArena.com के कोफाउंडर मनन दोशी ने कहा, कंपनी की टॉप लाइन और बॉटम लाइन ग्रोथ प्रभावशाली नजर आती है। पब्लिक ऑफर का प्राइस वित्त वर्ष 22 की अर्निंग्स पर 32.70 गुने पीई रेश्यो पर सही लगता है। हम इसके अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।