HD Fire Protect IPO: आईपीओ बाजार में HD Fire Protect के पब्लिक इश्यू को लेकर निवेशकों में जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन सुबह 12:20 बजे तक NSE के आंकड़ों के मुताबिक, यह आईपीओ 8 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में भी इसके अनलिस्टेड शेयरों को लेकर खूब डिमांड देखने को मिल रही है।
सब्सक्रिप्शन स्टेटस: किस कैटेगरी में कितनी डिमांड?
₹712.1 करोड़ के इस आईपीओ में कुल 1,84,20,492 शेयर बिक्री के लिए रखे गए हैं, जिसके मुकाबले 12,93,54,720 शेयरों के लिए बोलियां मिल चुकी हैं:
NIIs: इस कैटेगरी में सबसे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है। एनआईआई कोटा 18.97 गुना भर चुका है।
खुदरा निवेशक: रिटेल कैटेगरी में यह इश्यू 5.34 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
योग्य संस्थागत खरीदार(QIBs): संस्थागत निवेशकों के कोटे में भी धीरे-धीरे बोलियां आ रही हैं।
प्राइस बैंड, लॉट साइज और जरूरी तारीखें
कंपनी ने पात्र कर्मचारियों के लिए ₹1.75 करोड़ के शेयर आरक्षित किए हैं, जिन्हें फाइनल ऑफर प्राइस पर ₹25 प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा।
पूरा इश्यू है OFS, नहीं है कोई फ्रेश इश्यू
यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसके तहत 2.62 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जा रहे हैं। इसमें कोई भी नया शेयर जारी नहीं किया जा रहा है।कंपनी के प्रमोटर हरीश नरशी धर्मशी और उनकी पत्नी कुसुम धर्मशी इस इश्यू के जरिए अपनी हिस्सेदारी बेच रहे हैं। चूकि यह पूरी तरह से OFS है, इसलिए आईपीओ से मिलने वाली पूरी रकम प्रमोटरों को जाएगी और कंपनी को इससे कोई फंड नहीं मिलेगा।
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
31 मार्च 2026 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए कंपनी का नेट प्रॉफिट (PAT) साल-दर-साल 6.4% बढ़कर ₹116.8 करोड़ रहा। इस दौरान ऑपरेशन्स से रेवेन्यू 13.05% बढ़कर ₹489.3 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एचडी फायर प्रोटेक्ट ने ₹23.8 करोड़ का मुनाफा और ₹109 करोड़ का राजस्व दर्ज किया है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल कमाई का 65% हिस्सा भारतीय बाजार से आया है, जबकि बाकी 35% हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजारों से हासिल हुआ है।
ग्रे मार्केट का क्या है हाल?
ग्रे मार्केट में भी कंपनी के शेयरों का भाव लगातार चढ़ रहा है। InvestorGain के मुताबिक, 14 अक्टूबर की सुबह एचडी फायर प्रोटेक्ट के शेयर ग्रे मार्केट में करीब 34% GMP पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी निवेशकों को लिस्टिंग पर ही जबरदस्त मुनाफा देखने को मिल सकता है। वैसे इस बात का ध्यान रखें कि जीएमपी केवल एक अनऑफिशियल संकेत है और यह लिस्टिंग गेन की गारंटी नहीं देता।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।