कुछ ही घंटों में रिटेल कोटा फुल! GMP में भी बड़ी हलचल, इस न्यूट्रिशन कंपनी के आईपीओ की खूब है डिमांड
Hexagon Nutrition IPO: इसका प्राइस बैंड ₹42 से ₹45 प्रति शेयर है। निवेशक 9 जून तक इसमें बोली लगा सकते हैं। कंपनी अपने आईपीओ के जरिए ₹139 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल के तहत लाया गया है
ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है
Hexagon Nutrition IPO: न्यूट्रिशन और वेलनेस सेक्टर की दिग्गज कंपनी हेक्सागन न्यूट्रिशन का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग आज यानी 5 जून से निवेश के लिए खुल गया है। कंपनी का यह आईपीओ 9 जून तक खुला रहेगा। अगर आप भी इस आईपीओ में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही मार्केट के बड़े ब्रोकरेज हाउसेज ने भी इस इश्यू को 'सब्सक्राइब' करने की रेटिंग दी है।
कैसा है पहले दिन का सब्सक्रिप्शन स्टेटस?
आईपीओ खुलने के पहले ही दिन निवेशकों, खासकर रीटेल इनवेस्टर्स की तरफ से शानदार रिस्पांस देखने को मिला है। दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक:
कुल सब्सक्रिप्शन: यह पब्लिक इश्यू अब तक 0.83 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।
रिटेल हिस्सा: रिटेल निवेशकों का कोटा पहले ही दिन 1.17 गुना भरकर पूरी तरह फुल हो गया है।
NII सेगमेंट: नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा भी 0.87 गुना बुक हो चुका है।
Hexagon Nutrition IPO की जरूरी डिटेल्स
आईपीओ की तारीख: यह इश्यू 5 जून को खुला है और निवेश के लिए 9 जून तक खुला रहेगा।
प्राइस बैंड: कंपनी के मैनेजमेंट ने इसका प्राइस बैंड ₹42 से ₹45 प्रति शेयर तय किया है।
आईपीओ साइज: कंपनी इस आईपीओ के जरिए ₹139 करोड़ जुटाने की तैयारी में है। यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत लाया गया है।
लॉट साइज: निवेशकों को कम से कम एक लॉट के लिए आवेदन करना होगा। इसके एक लॉट में 333 शेयर शामिल हैं।
अलॉटमेंट की तारीख: सफल आवेदकों को शेयरों का अलॉटमेंट 10 जून को होने की पूरी संभावना है।
रजिस्ट्रार: इस बुक बिल्ड इश्यू के लिए Kfin Technologies Ltd को ऑफिशियल रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
लिस्टिंग: कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज दोनों पर होगी।
लिस्टिंग की तारीख: शेयरों की लिस्टिंग की सबसे संभावित तारीख 12 जून तय की गई है।
वैल्यूएशन: ऊपरी प्राइस बैंड (₹45) पर यह आईपीओ वित्त वर्ष 2025 की अर्निंग के आधार पर करीब 25.7x के पीई (P/E) मल्टीपल पर वैल्यूड है। वहीं, 9MFY26 की एनुअलाइज्ड अर्निंग के हिसाब से इसका P/E मल्टीपल 15.3x बैठता है।
ब्रोकरेज हाउसेज की राय: अप्लाई करें या नहीं?
मार्केट के तमाम बड़े एक्सपर्ट्स और ब्रोकरेज फर्म्स इस आईपीओ को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रहे हैं:
BP Equities की रिपोर्ट: 'न्यूट्रिशन सेगमेंट में कंपनी की मजबूत पकड़, इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल और बेहतर होते वित्तीय प्रोफाइल को देखते हुए यह लंबी अवधि में सस्टेनेबल ग्रोथ देने के लिए तैयार है। हम मीडियम से लॉन्ग-टर्म के नजरिए के साथ इस इश्यू को 'SUBSCRIBE' करने की सलाह देते हैं।'
SBI Securities का नजरिया: 'हेक्सागन न्यूट्रिशन एक ऐसे सेक्टर में काम करती है जहां हेल्थ अवेयरनेस बढ़ने के कारण डिमांड लगातार बढ़ रही है। कंपनी का रेवेन्यू, EBITDA और PAT वित्त वर्ष 2023 से 2025 के बीच क्रमशः 8.0%, 35.1% और 104.6% के शानदार CAGR से बढ़े हैं। हमारा सुझाव है कि निवेशक लॉन्ग-टर्म के लिए इस आईपीओ में जरूर पैसा लगाएं।'
इसके अलावा बीकन कैपिटल एडवाइजर्स, स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट और वेंचुरा सिक्योरिटीज ने भी इस पब्लिक इश्यू को 'सब्सक्राइब' टैग दिया है।
ग्रे मार्केट प्रीमियम कितना है?
मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हेक्सागन न्यूट्रिशन के अनलिस्टेड शेयरों को लेकर ग्रे मार्केट में काफी हलचल देखी जा रही है और आज यह ₹10 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इसका सीधा मतलब है कि ऊपरी प्राइस बैंड ₹45 के मुकाबले इसकी लिस्टिंग ₹55 (22% प्रीमियम) पर होने की उम्मीद है, जो कि शॉर्ट-टर्म लिस्टिंग गेन की तलाश कर रहे निवेशकों के लिए एक बेहद पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।