HOAC Foods IPO: इस आईपीओ ने तोड़े सब्सक्रिप्शन के सारे रिकॉर्ड, अंतिम दिन तक 2013 गुना भरा इश्यू

HOAC Foods IPO subscription status: ग्रे मार्केट में HOAC फूड्स इंडिया के आईपीओ का जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। आज 21 मई को यह इश्यू 175 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 223 रुपये के भाव पर होने की संभावना है

अपडेटेड May 21, 2024 पर 8:03 PM
HOAC फूड्स इंडिया के आईपीओ को रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन मिला है।

HOAC फूड्स इंडिया के आईपीओ को रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन मिला है। आज 21 मई को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 2013.64 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह अब तक के आईपीओ इतिहास का सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन नंबर है। हालांकि, इस आईपीओ का इश्यू साइज महज 5.54 करोड़ रुपये था। चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस SME IPO को 2,13,84,84,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 10,62,000 शेयर थे। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 48 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस तय किया था।

HOAC Foods India IPO: सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

HOAC फूड्स इंडिया के आईपीओ में सबसे अधिक दांव रिटेल निवेशकों के लिए लगाया और उनके लिए रिजर्व हिस्सा 2556.46 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के हिस्से को कुल 1,432.60 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। HOAC फूड्स आईपीओ के तहत सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 22 मई को फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं, NSE SME पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 24 मई होगी।


HOAC Foods India IPO: ग्रे मार्केट का लेटेस्ट अपडेट

ग्रे मार्केट में HOAC फूड्स इंडिया के आईपीओ का जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। आज 21 मई को यह इश्यू 175 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 223 रुपये के भाव पर होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को 364.58 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा। हालांकि, ग्रे मार्केट में स्थिति लगातार बदलते रहती है।

Hariom Atta & Spices के बारे में

हरिओम आटा एंड स्पाइसेज की स्थापना साल 2018 में हुई है। कंपनी आटा, मसाले और अन्य फूड आइटम्स का प्रोडक्शन करती है। हरिओम ब्रांड के नाम से बेचे जाने वाले प्रोडक्ट्स में चक्की आटा, जड़ी-बूटियां, मसाले, बिना पॉलिश की दालें, अनाज और पीली सरसों का तेल शामिल हैं। कंपनी की दिल्ली-एनसीआर में मजबूत उपस्थिति है।

हरिओम अपने 10 एक्सक्लुसिव ब्रांड आउटलेट के माध्यम से काम करता है, जिसमें कंपनी के स्वामित्व वाले और फ्रैंचाइजी संचालित दोनों स्टोर शामिल हैं। कंपनी की गुरुग्राम में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 112.09 फीसदी बढ़ा। वहीं, प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स यानी PAT में 340.4 फीसदी का उछाल आया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।