HOAC फूड्स इंडिया के आईपीओ को रिकॉर्ड सब्सक्रिप्शन मिला है। आज 21 मई को सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन तक यह इश्यू 2013.64 गुना सब्सक्राइब हो गया है। यह अब तक के आईपीओ इतिहास का सबसे अधिक सब्सक्रिप्शन नंबर है। हालांकि, इस आईपीओ का इश्यू साइज महज 5.54 करोड़ रुपये था। चित्तौड़गढ़ डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इस SME IPO को 2,13,84,84,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली है जबकि ऑफर पर 10,62,000 शेयर थे। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 48 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस तय किया था।
