GR Infra IPO allotment Status: कंपनी के शेयरों का आवंटन हो गया है। इसके इश्यू को निवेशकों ने काफी पसंद किया था और यह 100 गुना सब्सक्राइब हुआ था। GR Infra के शेयरों का अलॉटमेंट हो चुका है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपको शेयर मिला या नहीं, अगर नहीं पता है तो आप खुद चेक कर सकते हैं।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें। आईपीओ सिलेक्ट करें।
इसके बाद अपना DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले।
अगर आप एप्लिकेशन नंबर का विकल्प चुनते हैं तो सबसे पहले एप्लिकेशन टाइप (ASBA या Non ASBA) सेलेक्ट करना होगा।
इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।
सबसे पहले bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें। यहां आप इक्विटी पर क्लिक करें। इश्यू नेम में GR Infra डालें।
फिर अपना एप्लिकेशन नंबर , PAN नंबर डालें। उसके बाद Im not a robot पर क्लिक करें।
फिर सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर आ जाएगा।
अगर आपको GR Infra के शेयर नहीं मिल पाए हैं तो आपका पैसा 16 जुलाई तक वापस आ जाएगा।
अगर आपको शेयर मिल गए हैं तो ये शेयर आपके डीमैट अकाउंट में 19 जुलाई को नजर आएंगे। उसके पहले अगर आप शेयरों का स्टेटस देखना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए तरीकों से देख सकते हैं।
GR Infra के शेयरों की लिस्टिंग 20 जुलाई को होगी। उसी दिन ये पता चलेगा कि कंपनी कितने प्रीमियम पर लिस्ट होती है।
कंपनी के इश्यू पर डालें एक नजर
कंपनी अपने इश्यू के जरिए 963 करोड़ रुपए जुटा रही है। GR Infra का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था जिसमें कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेची है।
GR Infra का आईपीओ 7 जुलाई को खुलकर 9 जुलाई को बंद हुआ था। इसका प्राइस बैंड 828-837 रुपये प्रति शेयर था। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल था यानी इसमें प्रमोटर और शेयरहोल्डर्स ही अपने शेयरों की बिक्री करेंगे। आईपीओ के बाद कंपनी में प्रमोटरों की हिस्सेदारी घटकर 86.5% पर आ जाएगी।