Clean Science allotment status: स्पेशियालिटी केमिकल बनाने वाली क्लीन साइंस के शेयरों का आवंटन हो गया है। कंपनी का इश्यू 93.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वैसे तो रिटेल सेगमेंट में यह इश्यू सिर्फ 9 गुना बुक हुआ था लेकिन क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की तरफ से जबरदस्त डिमांड थी।
अगर आपने भी इस इश्यू में पैसा लगाया था तो चेक कर सकते हैं कि आपको शेयर मिला या नहीं।
ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस
kosmic.kfintech.com/ipostatus/ डायरेक्ट लिंक पर लॉग इन करें। आईपीओ सिलेक्ट करें।
इसके बाद अपना DP ID/DP Client ID या PAN नंबर डाले।
फिर एप्लिकेशन नंबर डालना होगा। अगर आप DP ID या Client ID चुना है तो पहले अपनी डिपॉजिटरी NSDL या CDSL चुनना होगा।
इसके बाद आपको अपनी ID डालना है। इसके बाद कैप्चा डालकर सबमिट करेंगे और आपका स्टेटस आपको बता चल जाएगा।
फिर अपना एप्लिकेशन नंबर , PAN नंबर डालें। उसके बाद Im not a robot पर क्लिक करें।
फिर सर्च पर क्लिक करें। इसके बाद आपका अलॉटमेंट स्टेटस आपके कंप्यूटर स्क्रीन या स्मार्टफोन स्क्रीन पर आ जाएगा।
अगर आपको Clean Science के शेयर नहीं मिल पाए हैं तो आपका पैसा 15 जुलाई तक वापस आ जाएगा।
अगर आपको शेयर मिल गए हैं तो ये शेयर आपके डीमैट अकाउंट में 17 जुलाई को नजर आएंगे। उसके पहले अगर आप शेयरों का स्टेटस देखना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए तरीकों से देख सकते हैं।
Clean Science के शेयरों की लिस्टिंग 19 जुलाई को होगी। उसी दिन ये पता चलेगा कि कंपनी कितने प्रीमियम पर लिस्ट होती है।