Vishal Mega Mart IPO: देश के लगभग हर राज्य और यूनियन टेरिटरीज में फैले हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट (Vishal Mega Mart) के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल हो चुका है। अब इसके बाद लिस्टिंग का इंतजार है। आईपीओ के सब्सक्रिप्शन की बात करें तो शुरुआती सुस्त रफ्तार के बाद निवेशक लौटे और तीन दिन में यह 28 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो गया। लिस्टिंग की बात करें तो ग्रे मार्केट में इसकी GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) 20.50 रुपये है जिससे 26% से अधिक लिस्टिंग गेन की उम्मीद बन रही है। हालांकि हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी की कारोबारी सेहत और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थिति पर निर्भर रहेगा।
शेयर थोड़ी देर में BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। अब अलॉटमेंट की बात करें तो इसका स्टेटस या तो बीएसई की वेबसाइट पर या रजिस्ट्रार केफिनटेक की वेबसाइट पर देख सकते हैं जिसका स्टेपवाइज प्रोसेस नीचे दिया जा रहा है।
BSE की साइट पर ऐसे करें चेक
इश्यू टाइप 'Equity' चुनें। इश्यू नाम Vishal Mega Mart चुनें।
एप्लीकेशन नंबर या पैन भरें।
फिर I'm not a robot पर क्लिक करें।
शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।
रजिस्ट्रार की साइट पर ऐसे करें स्टेटस चेक
लिंक-1, लिंक-2, लिंक-3, लिंक-4 और लिंक-5 में से किसी पर भी क्लिक करें।
सेलेक्ट आईपीओ पर क्लिक करके Vishal Mega Mart चुनें।
एप्लीकेशन नंबर, डीमैट अकाउंट और पैन में से कोई भी चुनें। फिर जो विकल्प चुना है, उसके मुताबिक डिटेल्स दें। जैसे कि पैन चुना है तो पैन भरें।
शेयरों का अलॉटमेंट स्टेटस स्कीन पर दिखने लगा कि कितने शेयर अलॉट हुए।
Vishal Mega Mart IPO को धीरे-धीरे मिला अच्छा रिस्पांस
विशाल मेगा मार्ट के ₹8,000.00 करोड़ के आईपीओ में निवेशकों ने ₹74-₹78 के प्राइस बैंड और 190 शेयरों के लॉट में पैसे लगाए। इस इश्यू को धीरे-धीरे अच्छा रिस्पांस मिला। पहले दिन तो यह इश्यू आधा ही भर पाया था लेकिन दूसरे दिन डेढ़ गुना से अधिर भरा तो आखिरी दिन 28 गुना से अधिक भर गया। पहले दिन सिर्फ खुदरा निवेशकों का आरक्षित हिस्सा ही पूरा नहीं भर पाया था। ओवरऑल यह 28.75 गुना सब्सक्राइब हुआ। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 85.11 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 15.01 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.43 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत कोई नया शेयर नहीं जारी होगा यानी कि कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा। इश्यू के ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,02,56,41,025 शेयरों की बिक्री हो रही है।
Vishal Mega Mart के बारे में
वर्ष 2001 में बनी विशाल मेगा मार्ट हाइपरमार्केट चेन है जिसमें कपड़े, ग्रॉसरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और आम जरूरतों के चीजों की बिक्री होती है। सितंबर 2024 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश भर में इसके नेटवर्क में 645 स्टोर्स हैं और इनका टारगेट कंज्यूमर मिडिल और लोअर मिडिल इनकम ग्रुप से है। इसकी मौजूदगी देश के 28 राज्यों और 2 यूनियन टेरिटरीज के 414 शहरों में है। इसका कारोबार एसेट-लाइट मॉडल पर चल रहा है जिसके तहत इसके सभी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स और स्टोर्स लीज पर हैं तो प्रोडक्ट्स थर्ड पार्टी वेंडर्स या थर्ड पार्टी ब्रांड्स से जुटाया जाता है।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2022 में इसे 202.77 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2023 में उछलकर 321.27 करोड़ रुपये और फिर वित्त वर्ष 2024 में 461.94 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 25 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 8,945.13 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2024-25 की बात करें तो पहली छमाही अप्रैल-सितंबर 2024 में इसे 254.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 5,053.42 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हुआ था।