HP Adhesives IPO: एडहेसिव बनाने वाली इस कंपनी का इश्यू आज खुला, जानिए क्या इसमें निवेश करना ठीक है?

HP Adhesives IPO: कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 262-274 रुपए है और यह 126 करोड़ रुपए जुटा रही है

अपडेटेड Dec 15, 2021 पर 7:34 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
HP Adhesives के इश्यू का प्राइस बैंड 262-274 रुपए है

HP Adhesives IPO: तेजी से बढ़ रहे मल्टी प्रोडक्ट्स, मल्टी कैटेगरी कंज्यूमर एडहेसिव और सीलेंट बनाने वाली कंपनी का IPO आज यानी 15 दिसंबर को खुला और 17 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 262-274 रुपए है। HP Adhesives इस IPO से 126 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसमें 113.4 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 12.5 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में बेचे जाएंगे। ऑफर फॉर सेल में कंपनी के शेयरहोल्डर अंजना हरेश मोटवानी करीब 457,000 शेयर बिक्री करेंगे।

क्या करें निवेशक?

ब्रोकरेज हाउस Marwadi Shares and Finance ने इस कंपनी के शेयर खरीदने की सलाह दी है। पोस्ट इश्यू के आधार पर सितंबर 2021 तक HP Adhesives का P/E 49.23 है और इस हिसाब से इसका मार्केट कैप 50.35 लाख रुपए होंगे। इसकी प्रतिद्वंदी कंपनियों में Pidilite Industries है जो 89.75 P/E पर ट्रेड कर रहे हैं।


ब्रोकरेज हाउस Marwadi Shares and Finance ने इसके शेयरों को खरीदने की सलाह देते हुए कहा, "यह जमा जमाया ब्रांड है। इसके साथ ही यह प्रतिद्वंदी कंपनियों के मुकाबले वाजिब वैल्यूएशन पर मिल रहा है।"

HP Adhesives कई तरह के प्रोडक्ट पेश करती है। इनमें PVC, cPVC और uPVC सॉल्वेंट सीमेंट, सिंथेटिक रबर एडहेसिव, PVA Adhesives, सिलिकॉन एडहेसिव्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट बेचती है।

30 सितंबर 2021 तक कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क 750 से ज्यादा हैं। इसके साथ ही दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और इंदौर में कंपनी के 4 डिपो और 50,000 डीलर हैं।

जानिए IPO की खास बातें

HP Adhesives के IPO का करीब 75 पर्सेंट हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स और 10% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व है।

कंपनी आईपीओ से मिली रकम का इस्तेमाल अपनी वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में नारंगी गांव स्थित अपनी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के विस्तार और इसके पास स्थिति एक अन्य प्लॉट पर अतिरिक्त यूनिट स्थापित करने में इस्तेमाल करेगी। कंपनी अपनी मौजूदा प्रोडक्ट लाइन्स की क्षमता भी बढ़ाएगी।

MapmyIndia IPO: शेयर अलॉटमेंट डेट पर टिकी सभी की निगाहें, किस ओर इशारा करता है GMP और एक्सपर्ट्स की राय

लॉट साइज और निवेश

इनवेस्टर्स कम से कम 50 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 50 शेयरों के मल्टीपल में बिड लगा सकते हैं। रिटेल इनवेस्टर्स एक लॉट के लिए कम से कम 13,700 रुपये और 14 लॉट के लिए अधिकतम 1,91,800 रुपये का निवेश कर सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।