HP Adhesives IPO: तेजी से बढ़ रहे मल्टी प्रोडक्ट्स, मल्टी कैटेगरी कंज्यूमर एडहेसिव और सीलेंट बनाने वाली कंपनी का IPO आज यानी 15 दिसंबर को खुला और 17 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 262-274 रुपए है। HP Adhesives इस IPO से 126 करोड़ रुपए जुटा रही है। इसमें 113.4 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 12.5 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर-फॉर-सेल (OFS) में बेचे जाएंगे। ऑफर फॉर सेल में कंपनी के शेयरहोल्डर अंजना हरेश मोटवानी करीब 457,000 शेयर बिक्री करेंगे।
