Get App

Hyundai IPO: निवेशकों ने क्यों नहीं दिखाई दिलचस्पी? लगातार क्यों घटता गया GMP, और अब कैसी होगी लिस्टिंग?

Hyundai IPO Listing: हुंडई मोटर्स वर्तमान में ग्रे मार्केट में ₹45 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जो कि आईपीओ प्राइस ₹1960 से महज 2.3 फीसदी अधिक है। इसका मतलब है कि हुंडई मोटर्स की अनुमानित लिस्टिंग प्राइस ₹2005 होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 4:42 PM
Hyundai IPO: निवेशकों ने क्यों नहीं दिखाई दिलचस्पी? लगातार क्यों घटता गया GMP, और अब कैसी होगी लिस्टिंग?
Hyundai Motor IPO: हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को रिटेल निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला है।

Hyundai IPO: हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को रिटेल निवेशकों का फीका रिस्पॉन्स मिला और उनके लिए रिजर्व हिस्सा महज 50 फीसदी ही सब्सक्राइब हो सका। हालांकि, अंतिम दिन तक यह पब्लिक इश्यू ओवरऑल 2.37 गुना भर गया। इस आईपीओ में सबसे अधिक बोली क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) ने लगाई और उनके लिए रिजर्व हिस्सा करीब 7 गुना सब्सक्राइब हो गया। अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE और BSE पर 22 अक्टूबर को होनी है। दूसरी ओर, इस आईपीओ के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) में भी लगातार गिरावट देखी गई है।

आखिर क्या वजह है कि देश के सबसे बड़े आईपीओ में निवेशकों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई? आखिर क्यों प्राइस बैंड की घोषणा के साथ ही इस आईपीओ के GMP में लगातार गिरावट देखी गई? इसके साथ ही सवाल यह भी है कि क्या लिस्टिंग पर निवेशकों को कोई मुनाफा होने की संभावना है? यहां एक्सपर्ट्स ने इन सभी सवालों का जवाब दिया है।

Hyundai IPO में रिटेल निवेशकों ने क्यों नहीं दिखाई दिलचस्पी?

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में विश्लेषकों के हवाले से कहा गया है कि रिटेल निवेशकों की मांग सुस्त रही क्योंकि हाई वैल्यूएशन, शेयरों के ग्रे मार्केट प्रीमियम में गिरावट और त्योहारी सीजन के दौरान ऑटो सेक्टर में कुल मिलाकर कमजोर डिमांड के चलते निवेशकों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें