Get App

Hyundai IPO: लिस्टिंग के बाद निवेशकों को इस स्टॉक से कितने रिटर्न की उम्मीद करनी चाहिए?

Hyundai का आईपीओ करीब 28,000 करोड़ रुपये का था। यह इंडिया का सबसे बड़ा आईपीओ भी था। इससे पहले सबसे बड़ा आईपीओ LIC ने पेश किया था, जो करीब 21,000 करोड़ रुपये का था। लेकिन, हुंडई मोटर इंडिया के आईपीओ को निवेशकों का ज्यादा रिस्पॉन्स नहीं मिला

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2024 पर 7:13 AM
Hyundai IPO: लिस्टिंग के बाद निवेशकों को इस स्टॉक से कितने रिटर्न की उम्मीद करनी चाहिए?
इस आईपीओ की एक खास बात यह थी कि इसमें कंपनी नए स्टॉक्स जारी नहीं कर रही है। यह सिर्फ ऑफर फॉर सेल था।

Hyundai IPO Listing: हुंडई का आईपीओ 17 अक्टूबर को बंद हो गया। इनवेस्टर्स काफी समय से इस आईपीओ का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, इसे उम्मीद से कम रिस्पॉन्स मिला। हुंडई के ब्रांड की पहचान इंडिया में घर-घर में है। यह कार बनाने वाली इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है। यह आईपीओ करीब 28,000 करोड़ रुपये का था। यह इंडिया का सबसे बड़ा आईपीओ भी था। इससे पहले सबसे बड़ा आईपीओ LIC ने पेश किया था, जो करीब 21,000 करोड़ रुपये का था। हुंडई के शेयरों के 22 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होने की उम्मीद है। अगर आपने पैसे नहीं लगाए हैं तो लिस्टिंग के बाद इस स्टॉक में निवेश कर सकते हैं। इससे पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि हुंडई के शेयरों की चाल आगे कैसी रह सकती है।

एक्सपोर्ट के मामले में हुंडई पहले पायदान पर है

इंडियन इकोनॉमी की ग्रोथ आने वाले सालों में 6-8 फीसदी रहने की उम्मीद है। इस ग्रोथ में ऑटो इंडस्ट्री की बड़ी भूमिका होगी। खासकर हुंडई जैसी बड़ी कार कंपनियों को इस ग्रोथ का फायदा मिलेगा। इंडियन मार्केट में हुंडई की स्थिति काफी मजबूत है। घरेलू बाजार में सेल्स के लिहाज से यह दूसरे पायदान पर है, जबकि एक्सपोर्ट के मामले में यह पहले नबंर पर है। इसे अपनी कोरियाई पेरेंट कंपनी का भी सपोर्ट हासिल है, जिससे इसे नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का लाभ मिलता है। पहली तिमाही में हुंडई मोटर इंडिया का रेवेन्यू 17,344 करोड़ रुपये रहा। प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 1,490 करोड़ रुपये रहा।

पहली इलेक्ट्रिक व्हीकल 2025 में आएगी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें