Hyundai IPO: कुछ रिटेल इनवेस्टर, NII रह सकते हैं खाली हाथ; इस वजह से नहीं मिलेगा अलॉटमेंट

Hyundai Motor India IPO: NII के लिए रिजर्व हिस्सा 60 प्रतिशत और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा केवल 50 प्रतिशत भरा। पब्लिक इश्यू क्लोज होने के बाद इश्यू प्राइस 1,960 रुपये है, जो कि प्राइस बैंड का अपर एंड था। इसलिए इस कीमत से नीचे की कोई भी बोली शेयरों के अलॉटमेंट के लिए पात्र नहीं होगी

अपडेटेड Oct 19, 2024 पर 4:03 PM
Hyundai Motor India IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट के लिए 18 अक्टूबर की डेट फाइनल थी।

Hyundai Motor India IPO: हुंडई मोटर इंडिया का 27,870.16 करोड़ रुपये का IPO 2 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हो चुका है। सबसे ज्यादा दिलचस्पी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स ने दिखाई और उनके लिए रिजर्व कोटा करीब 7 प्रतिशत सब्सक्राइब हुआ। वहीं नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और रिटेल इनवेस्टर्स के​ लिए ​रिजर्व हिस्से फुली सब्सक्राइब भी नहीं हो सके, क्रमश: 60 प्रतिशत और 50 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन पर सिमट कर रह गए।

IPO की क्लोजिंग के बाद अलॉटमेंट के लिए 18 अक्टूबर की डेट फाइनल थी। हो सकता है कि रिटेल और एनआईआई कैटेगरी के तहत अंडर सब्सक्रिप्शन के चलते सभी निवेशकों को शेयर अलॉट न हों। IPO नियमों के अनुसार, ऐसे सभी आवेदन, जो वैलिड तो हैं लेकिन कट-ऑफ प्राइस से कम पर किए गए हैं, रद्द हो जाएंगे। इन आवेदनों के लिए निवेशकों को कोई अलॉटमेंट नहीं मिलेगा। इसका मतलब यह हुआ कि अगर निवेशकों ने इश्यू प्राइस या कट-ऑफ प्राइस से कम पर आवेदन किया है, तो उन्हें कोई अलॉटमेंट नहीं मिलेगा।

इसे इस तरह से भी समझ सकते हैं, कि जिन लोगों ने Hyundai Motor India IPO में लोअर प्राइस बैंड 1865 रुपये प्रति शेयर पर पैसे लगाए होंगे, उन्हें शेयर अलॉट नहीं होंगे। अभी इश्यू प्राइस, IPO प्राइस बैंड के अपर एंड 1,960 रुपये पर है। इसलिए इस कीमत से नीचे की कोई भी बोली शेयरों के अलॉटमेंट के लिए पात्र नहीं होगी। NII और रिटेल इनवेस्टर्स की ओर से मिली कम बोलियों को QIB कैटेगरी में मिली अधिक डिमांड से पूरा किया जाएगा।


ग्रे मार्केट से क्या संकेत

ग्रे मार्केट हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों की लिस्टिंग फीकी रहने का संकेत दे रहा है। एक्सपेक्टेड प्रीमियम और नीचे आ चुका है। investorgain.com पर मौजूद लेटेस्ट डेटा के अनुसार, शेयर IPO के अपर प्राइस बैंड 1960 रुपये के ऊपर 30 रुपये या 1.53% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इस बेसिस पर शेयर की लिस्टिंग 1990 रुपये के भाव पर हो सकती है। ग्रे मार्केट एक अनऑथराइज्ड मार्केट है, जहां किसी कंपनी के शेयर उसकी लिस्टिंग तक ट्रेड करते हैं।

Hyundai Motor के IPO को हुंडई के पाकिस्तान प्रेम और महंगे वैल्यूएशन से लगा झटका!

हुंडई मोटर इंडिया ने इश्यू की ओपनिंग से पहले एंकर इनवेस्टर्स से 8,315.28 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी की वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2023-24 में रेवेन्यू 16% बढ़कर 71,302.33 करोड़ रुपये हो गया। इस अवधि में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 29% की बढ़ोतरी के साथ 6,060.04 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। उधारी 767.92 करोड़ रुपये की रही। अप्रैल-जून 2024 तिमाही में हुंडई मोटर इंडिया का रेवेन्यू 17,567.98 करोड़ रुपये, शुद्ध मुनाफा 1,489.65 करोड़ रुपये और उधारी 758.14 करोड़ रुपये रही।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।