ह्युंडई मोटर कंपनी ने इंडिया में अपनी सब्सिडियरी ह्युंडई मोटर इंडिया की लिस्टिंग की प्रक्रिया तेज कर दी है। ह्युंडई मोटर कंपनी दक्षिण कोरिया की ऑटो कंपनी है। वह अपनी इंडियन सब्सिडियरी के आईपीओ के लिए सेबी के पास जून के अंत या जुलाई तक ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) भेज देगी। कोरियाई कंपनी ने कोटक महिंद्रा कैपिटल और मॉर्गन स्टेनली को भी इनवेस्टमेंट बैंक नियुक्त कर दिया है। इस मामले से जुड़े चार लोगों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी। यह इंडिया का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है। अभी सबसे बड़े आईपीओ का रिकार्ड एलआईसी के नाम है। यह इश्यू 2022 में आया था।
