IdeaForge Technology IPO : शेयरों का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, ऐसे चेक कर सकते हैं स्टेटस

IdeaForge Technology IPO : शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 5 जुलाई को फाइनल होगा। इसके अलावा, रिफंड की प्रक्रिया 6 जुलाई को शुरू होगी। शेयर 7 जुलाई को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे

अपडेटेड Jul 05, 2023 पर 4:00 PM
ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है।

IdeaForge Technology IPO : ड्रोन बनाने वाली कंपनी IdeaForge Technology के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब निवेशकों की निगाह शेयर अलॉटमेंट और लिस्टिंग पर है। शेड्यूल के मुताबिक सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 5 जुलाई को फाइनल होगा। इसके अलावा, रिफंड की प्रक्रिया 6 जुलाई को शुरू होगी। शेयर 7 जुलाई को सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में जमा किए जाएंगे। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग 10 जुलाई को होने की संभावना है।

ideaForge Technology IPO : ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी आईपीओ के निवेशक अपनी अलॉटमेंट स्टेटस BSE वेबसाइट या IPO रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर देख सकते हैं। यहां हमने इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया है।


BSE की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

1] बीएसई की वेबसाइट https://www.bseindia.com/investors/appli_check.aspx पर लॉग इन करें।

2] इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

3] इश्यू के नाम में 'ideaForge Technology' सेलेक्ट करें।

4] एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

5] 'I'm not a robot' पर क्लिक करें।

6] 'Search' बटन पर क्लिक करें।

अब आपका आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी आईपीओ अलॉटमेंट स्टेटस खुल जाएगा।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

1] लिंक इनटाइम की वेबसाइट पर जाएं (https://linkintime.co.in/mipo/ipoallotment.html)

2] ड्रॉपबॉक्स में आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी चुनें।

3] एप्लिकेशन नंबर, पैन, या डीपी क्लाइंट आईडी में से किसी एक को सेलेक्ट करें।

4] 'सर्च' बटन दबाएं।

सभी कैटेगरी में मजबूत प्रतिक्रिया

567 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को 26 जून से 30 जून के दौरान सभी कैटेगरी में निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसके तहत, ऑफर पर 46.48 लाख शेयरों की तुलना में इसे 49.30 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली। रिटेल कैटेगरी के लिए रिजर्व हिस्से को 85.20 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 125.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके अलावा, नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स का हिस्सा 80.58 गुना सब्सक्राइब हुआ।

ideaForge Tech के बारे में डिटेल्स

आइडियाफोर्ज अनमैन्ड एयरक्राफ्ट सिस्टम्स (UAS) बनाती है जिसका इस्तेमाल मैपिंग, सिक्योरिटी और सर्विलांस में होता है। यह देश की सबसे बड़ी ड्रोन कंपनी है और वित्त वर्ष 2022 में इसके पास 50 फीसदी मार्केट शेयर था। दिसंबर 2022 में ड्रोन इंडस्ट्री इनसाइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल और डिफेंस, दोनों के ड्रोन के हिसाब से यह दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी कंपनी है। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो इसके मुनाफे में पिछले चार वित्त वर्षों से उतार-चढ़ाव दिख रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।