IdeaForge Technology IPO Day 1: ड्रोन बनाने वाली कंपनी आइडियाफोर्ज टेक्नोलॉजी के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) को पहले दिन निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सोमवार 26 जून को इश्यू खुलने के कुछ ही घंटों में पूरा सब्सक्राइब हो गया। एक्सचेंजों पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी ने अपने IPO के तहत कुल 46.48 लाख शेयरों को बिक्री के लिए रखा है, जिसके बदले में उसे अभी तक 82.7 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिलीं है। इसका मतलब है कि इश्यू अभी तक 1.78 गुना सब्सक्राइब किया गया था। रिटेल निवेशकों ने अपने हिस्से के लिए आवंटित शेयरों का 6.85 गुना और कर्मचारियों ने अपने लिए निर्धारित हिस्से का 4.74 गुना हिस्सा सब्सक्राइब किया है।
