Get App

IKIO Lighting IPO: 6 जून को खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ; प्राइस बैंड, GMP, इश्यू साइज सहित ये 10 अहम बातें जानें

IKIO Lighting IPO: आईपीओ निवेशकों को अगले हफ्ते फिर से निवेश का मौका मिलने वाला है। एलईडी लाइट से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी 'IKIO लाइटिंग लिमिटेड' का अगले हफ्ते 6 जून को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने वाला है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 270 से 285 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के लिए निवेशक 8 जून तक बोली लगा सकते हैं

Curated By: Vikrant singhअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 7:03 PM
IKIO Lighting IPO: 6 जून को खुल रहा इस कंपनी का आईपीओ; प्राइस बैंड, GMP, इश्यू साइज सहित ये 10 अहम बातें जानें
IKIO Lighting अपने IPO से कुल 607 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

IKIO Lighting IPO: आईपीओ निवेशकों को अगले हफ्ते फिर से निवेश का मौका मिलने वाला है। एलईडी लाइट से जुड़े सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी 'IKIO लाइटिंग लिमिटेड' का अगले हफ्ते 6 जून को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने वाला है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 270 से 285 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है। आईपीओ के लिए निवेशक 8 जून तक बोली लगा सकते हैं। IKIO लाइटिंग ने अपना IPO लाने के लिए पिछले साल अक्टूबर में पेपर जमा कराए थे और इसे दिसंबर में SEBI ने मंजूरी दी थी। यह मुख्य रूप से एक ओरिजनल डिजाइन मैन्युफैक्चरर (ODM) है। इसके उत्पादों को एलईडी लाइटिंग, रेफ्रिजरेशन लाइट्स, एबीएस पाइपिंग सहित अन्य कैटेगरी में बांटा जाता है। अगर आप भी इस IPO में निवेश करने की सोच रहे हैं, तो पहले इससे जुड़े अहम बातों को जान लें।

IKIO Lighting IPO Price Band

नोएडा मुख्यालय वाली इस कंपनी ने अपने शेयरों के लिए 270-285 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेश लॉट के हिसाब से इसके शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 52 शेयर होंगे।

IKIO Lighting IPO Issue Size

ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से IKIO लाइटिंग के आईपीओ का साइज 607 करोड़ रुपये है। इसमें से 350 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि बाकी शेयरों को कंपनी के मौजूदा प्रमोटरों और शेयरधारकों की ओर से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें