हेल्थकेयर टेक फर्म इंडिजीन लिमिटेड ने एंकर निवेशकों से 548.78 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। कंपनी ने यह रकम आईपीओ खुलने से एक दिन पहले 3 मई को जुटाई है। प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल और इंडिजीन ने एक्सचेंजों को बताया कि उसने एंकर निवेशकों को 452 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर 1,21,41,102 इक्विटी शेयरों का अलॉटमेंट किया है। यह पब्लिक इश्यू 6 मई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशकों के पास इसमें 8 मई तक निवेश का मौका रहेगा। यह मई में लॉन्च होने वाला पहला आईपीओ है। कंपनी का इरादा इश्यू के जरिए 1842 करोड़ रुपये जुटाने का है।
