Get App

Indegene IPO: 13 मई को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? एक्सपर्ट्स की ये है राय

Indegene IPO: ग्रे मार्केट से कंपनी के शेयरों को लेकर पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अनलिस्टेड मार्केट में कंपनी के शेयर आज 12 मई को 300 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। इसका मतलब है कि कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 752 रुपये के भाव पर हो सकती है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 12, 2024 पर 6:15 PM
Indegene IPO: 13 मई को लिस्टिंग पर कितना होगा मुनाफा? एक्सपर्ट्स की ये है राय
Indegene के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 13 मई को होने वाली है।

Indegene के शेयरों की लिस्टिंग कल यानी 13 मई को होने वाली है। इस आईपीओ में निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है, जिसके चलते अब एक्सपर्ट्स को मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद है। एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि कंपनी के शेयर 700 से 760 रुपये के भाव पर लिस्ट हो सकते हैं। इसका मतलब है कि निवेशकों को लिस्टिंग पर 40-65 फीसदी का मुनाफा होने की संभावना है। 1842 करोड़ रुपये के इस आईपीओ को करीब 70 गुना सब्सक्राइब किया गया है। ग्रे मार्केट की बात करें तो यहां भी इस आईपीओ को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं।

Indegene IPO की लिस्टिंग पर क्या है एक्सपर्ट्स की राय

मेहता इक्विटीज में रिसर्च एनालिस्ट प्रशांत तापसे ने कहा, "इश्यू के आखिरी दिन मजबूत सब्सक्रिप्शन डिमांड को ध्यान में रखते हुए QIB की मांग 192 गुना तक बढ़ गई है, जिससे इश्यू प्राइस के मुकाबले 40-50 फीसदी और उससे भी ऊपर की रेंज में हेल्दी लिस्टिंग गेन की अच्छी गुंजाइश है।" पेस 360 के को-फाउंडर अमित गोयल ने कहा, "हमें प्रति शेयर लगभग 740-760 रुपये की लिस्टिंग प्राइस रेंज का अनुमान है, जिससे संभावित रूप से लगभग 65 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिलेगा।"

Indegene IPO का ग्रे मार्केट में लेटेस्ट अपडेट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें