Get App

Indegene IPO: इंफोसिस के को-फाउंडर NS राघवन के निवेश वाली यह कंपनी लाएगी आईपीओ, ₹3,000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी

Indegene IPO: इंफोसिस के को-फाउंडर NS राघवन के निवेश वाली कंपनी इंडीजीन ने IPO लाने के लिए SEBI के पास आवेदन जमा कराए हैं। कंपनी अपने IPO से 3,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह TCS के बाद देश का सबसे बड़ा एंटरप्राइजेज टेक/आईटी सर्विसेज IPO हो सकता है

Vikrant singhअपडेटेड Dec 15, 2022 पर 6:24 PM
Indegene IPO: इंफोसिस के को-फाउंडर NS राघवन के निवेश वाली यह कंपनी लाएगी आईपीओ, ₹3,000 करोड़ तक जुटाने की तैयारी
Indegen के IPO में करीब 950 करोड़ रुपये के नए शेयर और 3.63 करोड़ शेयरों का OFS होगा

लाइफ साइंसेज टेक्नोलॉजी कंपनी इंडीजीन लिमिटेड (Indegene Ltd) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास आवेदन जमा कराए हैं। मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी अपने IPO 2,750 करोड़ से लेकर 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है। इंडीजीन लिमिटेड में इंफोसिस के को-फाउंडर एनएस राघवन ( NS Raghavan) और दुनिया की प्रमुख इक्विटी फर्मों में से एक कार्लाइल ग्रुप (Carlyle Group) ने इसमें निवेश किया हुआ है। अगर इंडीजीन की IPO लाने की योजना सफल रहती है तो यह टीसीएस (TCS) के बाद देश का अब तक की सबसे बड़ा एंटरप्राइजेज टेक/आईटी सर्विसेज आईपीओ होगा।

TCS साल 2004 में 4,713 करोड़ रुपये का आईपीओ लाई थी। यह भी दिलचस्प है कि इंडीजीन ने अपने IPO के लिए उसी दिन आवेदन किया है, जिस दिन इंफोसिस के स्थापना के 40 साल पूरे हुए हैं।

Indegene के आईपीओ में नए शेयर और मौजूदा शेयरधारको/प्रमोटरों की तरफ से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) दोनों शामिल होगा। आवेदन के लिए जमा डॉक्यूमेंट के मुताबिक, कंपनी करीब 950 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं करीब 3.63 करोड़ शेयरों को कंपनी के शेयरधारकों/प्रमोटरों की तरफ से बिक्री के लिए रखा जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें