खुल गया India Shelter Finance का IPO: एंकर निवेशकों से जुटाए ₹360 करोड़, क्या लगाने चाहिए पैसे?

India Shelter Finance IPO: इंडिया शेल्टर के बड़े निवेशकों में WestBridge Capital और Nexus Venture Partners के नाम शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि उसने एंकर निवेशकों को 493 रुपये प्रति शेयर पर 73,02,229 इक्विटी शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया है। कंपनी की योजना IPO से 1200 करोड़ रुपये जुटाने की है। कंपनी की लिस्टिंग शेयर बाजारों में 20 दिसंबर को हो सकती है। लॉट साइज 30 शेयरों का है

अपडेटेड Dec 13, 2023 पर 12:11 PM
India Shelter Finance की एंकर बुक में 38 निवेशकों ने भाग लिया।

India Shelter Finance IPO: हाउसिंग फाइनेंस कंपनी इंडिया शेल्टर फाइनेंस (India Shelter Finance Corporation Limited) का IPO बुधवार, 13 दिसंबर से खुल गया। एक दिन पहले 12 दिंसबर को कंपनी ने एंकर निवेशकों से 360 करोड़ रुपये जुटाए थे। कंपनी की ओर से शेयर बाजारों को दी गई सूचना में कहा गया कि एंकर बुक में 38 निवेशकों ने भाग लिया। इनमें Goldman Sachs, Massachusetts Institute of Technology, NHIT, और Steinberg India जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा ICICI Prudential Mutual Fund, Nippon Life India, Kotak Mahindra Trustee, Axis Mutual Fund, UTI Mutual Fund, Mirae Asset, Whiteoak Capital, LGT Select Funds, Tata Mutual Fund, Franklin India, Motilal Oswal Mutual Fund, Edelweiss Trusteeship, Bandhan Financial Services, Quant Mutual Fund, और Axis Growth Avenues AIF 1 ने भी एंकर बुक के जरिए कंपनी में निवेश किया।

India Shelter का कहना है कि उसने एंकर निवेशकों को 493 रुपये प्रति शेयर पर 73,02,229 इक्विटी शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया है। SBI Life Insurance Company, ICICI Prudential Life Insurance Company और Max Life Insurance Company ने भी इंडिया शेल्टर में निवेश किया।

कब तक लगा सकेंगे पैसे?


इंडिया शेल्टर के पब्लिक इश्यू में 15 दिसंबर तक पैसे लगाए जा सकेंगे। कंपनी की योजना 1200 करोड़ रुपये जुटाने की है। IPO में 800 करोड़ रुपये के 1.62 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे और 0.81 करोड़ शेयरों वाला 400 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। OFS में Catalyst Trusteeship और Nexus Ventures III, शेयर बिक्री करने वाले बड़े शेयरधारक होंगे। दोनों क्रमश: 171.3 करोड़ और 142.5 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।

कितना प्राइस बैंड?

इस इश्यू के लिए प्राइस बैंड 469-493 रुपये प्रति शेयर है। ​लॉट साइज 30 शेयरों का है। कंपनी के बड़े निवेशकों में WestBridge Capital और Nexus Venture Partners के नाम शामिल हैं। कंपनी की लिस्टिंग शेयर बाजारों में 20 दिसंबर को हो सकती है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर 27.38% के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Axis Bank में ब्लॉक डील के जरिए बिके ₹3465 करोड़ के शेयर, भाव पर कितना हुआ असर

क्या लगाने चाहिए पैसे?

ब्रोकरेज फर्म Choice Equity Broking की ओर से इंडिया शेल्टर के इश्यू को सब्सक्राइब रेटिंग दी गई है लेकिन साथ में चेतावनी भी है। चॉइस के एनालिस्ट्स का कहना है कि अपर प्राइस बैंड पर इस इश्यू की कीमत, इश्यू के बाद के एडजस्टमेंट के आधार पर 2.4x के P/BV पर है। कंपनी के फाइनेंशियल रेशियो, उसके प्रतिस्पर्धियों जितने प्रभावशाली नहीं हैं। कंपनी का रिटर्न रेशियो, रेवेन्यू और प्रॉफिट, दोनों में देखी गई स्थिर वृद्धि से बिल्कुल मेल नहीं खाता है। इसे ध्यान में रखते हुए इंडिया शेल्टर के इश्यू के लिए 'सब्सक्राइब विद कॉशन' रेटिंग दी गई है।

ब्रोकरेज फर्म GEPL Capital की ओर से IPO के लिए सब्सक्राइब रेटिंग है। एनालिस्ट्स का कहना है कि कंपनी ने 47.9 प्रतिशत के टियर I रेशियो के साथ 48.7 प्रतिशत का एक मजबूत कैपिटल एडेक्वेसी रेशियो बरकरार रखा है। यह फ्यूचर ग्रोथ के लिए पर्याप्त गुंजाइश उपलब्ध करा रहा है। इसलिए इंडिया शेल्टर इश्यू के लिए 'सब्सक्राइब' रेटिंग की सलाह है।

SBI Securities के मुताबिक, कंपनी का बिजनेस मॉडल मजबूत अंडरराइटिंग, कलेक्शन, क्रेडिट कंट्रोल और कोलैटरल इवैल्यूशन प्रोसेस के साथ एनालिटिकल ड्रिवन और स्केलेबल है। एनालिस्ट्स का कहना है कि किफायती आवास क्षेत्र में इंडिया शेल्टर की अच्छी मौजूदगी, आशावादी है और इसलिए इसमें मीडियम से लॉन्ग टर्म के लिए पैसे लगाए जा सकते हैं।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Graphisads SME IPO की लिस्टिंग ने किया निराश, केवल 0.50 पैसे के प्रीमियम पर शुरुआत; लगा लोअर सर्किट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।